गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 5 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 5 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 5 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 5 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 5 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 5 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 6 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 6 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 7 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 7 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 7 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 8 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 8 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 8 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 8 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 8 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 8 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 9 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 9 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 9 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
राजनीति

नॉमिनेशन आज से शुरू लेकिन उम्मीदवारी पर अब तक सस्पेंस… वरुण गांधी का क्या होगा?

पीलीभीत
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सूबे की सभी सीटें जीतने का टारगेट रखा है. बीजेपी अपना दल सोनेलाल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, निषाद पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल जैसी पार्टियों से गठबंधन की गोटी सेट कर टारगेट तक पहुंचने की कोशिश में है. पार्टी ने यूपी की 51 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया है लेकिन एक ऐसी सीट पर पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं जिस पर सबकी नजर है. यह सीट है पीलीभीत लोकसभा सीट.

पीलीभीत सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के पुत्र वरुण गांधी सांसद हैं. 2009 में पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए वरुण गांधी की गिनती कभी बीजेपी के फायरब्रांड नेताओं में होती थी. वह सियासत में एंट्री के साथ ही तेजी से सफलता की सीढ़िया चढ़ते गए लेकिन पिछले कुछ साल से अपनी ही पार्टी को घेरते नजर आए हैं.

अब स्थिति यह है कि वरुण गांधी को बीजेपी से टिकट मिलेगा भी या नहीं, चर्चा इसे लेकर होने लगी है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पीलीभीत सीट यूपी की उन आठ सीटों में शामिल है जिनके लिए पहले चरण में 20 अप्रैल को वोटिंग होनी है. पहले चरण की सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज 20 मार्च से शुरू होनी है.

बीजेपी यूपी की 51 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर चुकी है लेकिन पार्टी ने पीलीभीत को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं. वरुण गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट किया है जिसे इसी सस्पेंस से जोड़कर देखा जा रहा है. वरुण गांधी ने फेसबुक पोस्ट कर कहा है-सत्य को बेशक थोड़ा इंतजार करना पड़े मगर अंततः विजय सत्य की ही होगी. वरुण की इस पोस्ट के सियासी मायने भी तलाशे जा रहे हैं.

जनता में वरुण के चुनाव लड़ने या न लड़ने को लेकर भ्रम की स्थिति है तो वहीं विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) भी बीजेपी उम्मीदवार के ऐलान का इंतजार कर रही है. दरअसल, वरुण गांधी पिछले कुछ साल में अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरते नजर आए हैं. किसान आंदोलन हो या बेरोजगारी का मुद्दा, वरुण गांधी कई मौकों पर अपनी पार्टी की लाइन और सरकार के विपरीत खड़े नजर आए. लंबे समय तक पीलीभीत में पार्टी के मंच से दूर नजर आए सांसद वरुण के तेवर में पिछले कुछ दिनों से बदलाव आया है.

अमृत योजना के तहत चयनित पीलीभीत स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में वरुण लंबे समय बाद बीजेपी नेताओं के साथ एक मंच पर नजर आए थे. वरुण ने तब पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की थी और पिछले कुछ समय से उनके ट्वीट भी रिट्वीट कर रहे हैं. वरुण को बीजेपी से टिकट मिलने का विश्वास है लेकिन बीजेपी उम्मीदवार का ऐलान होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पार्टी उनको बदले व्यवहार का इनाम देती है या किसी नए चेहरे पर दांव लगाती है.