गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 4 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 4 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 4 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 4 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 4 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 4 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 5 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 6 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 6 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 6 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 7 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 7 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 7 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 7 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 7 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 7 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 8 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 8 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 8 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
राष्ट्रीय

बेंगलुरु में अजान के दौरान हनुमान चालीसा बजाने पर एक दुकानदार की पिटाई की घटना से तनाव पैदा, भाजपा सांसद भी सड़क पर उतरे

बेंगलुरु
बेंगलुरु में अजान के दौरान हनुमान चालीसा बजाने पर एक दुकानदार की पिटाई की घटना से तनाव पैदा हो गया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में अब विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। शहर में मंगलवार को भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया और इसमें सांसद तेजस्वी सूर्या भी मौजूद रहे। तेजस्वी सूर्या को पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में भी ले लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने अल्टिमेटम दिया कि कल यानी बुधवार शाम 4 बजे तक सभी आरोपी अरेस्ट हो जाने चाहिए। यदि ऐसा नहीं हुआ तो फिर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

शहर के सिद्दाना इलाके में जुटे लोगों ने जय श्री राम के नारों और भगवा झंडों के साथ प्रदर्शन किया। इन लोगों का कहना था कि आरोपियों को तुरंत अरेस्ट किया जाए। इस मामले में किसी तरह की हीलाहवाली करने की जरूरत नहीं है क्योंकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। रविवार को यह घटना हुई थी, जब कुछ उपद्रवी तत्वों ने एक दुकादार पर इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उसने तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजा रखा था। इन लोगों का कहना था कि आखिर अजान के वक्त ऐसा क्यों किया गया। इस मामले में अब तक बेंगलुरु पुलिस तीन लोगों को अरेस्ट कर चुकी है।

इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि क्या कांग्रेस शासित राज्य में हनुमान चालीसा पर भी बैन लग गया है? भाजपा नेता आर. अशोक ने कहा कि यह सरकार कानून व्यवस्था बनाने में फेल रही है। तुष्टिकरण के चक्कर में उपद्रवियों को बढ़ावा मिल रहा है। वहीं भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस राज में हिंदुओं के साथ तीसरे दर्जे के नागरिक जैसा बर्ताव हो रहा है। इस मामले के पीड़ित मुकेश ने नागरथपेट थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

भाजपा के सांसद तेजस्वी सूर्या भी आज सड़क पर उतरे। उन्होंने घटना के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होते हुए कल तक का अल्टिमेटम भी दिया। तेजस्वी ने कहा, 'कैसे आम लोगों का ऐसी सरकार पर भरोसा जगेगा। इस मामले में मुख्य आरोपियों के नाम ही पूरे केस से बाहर कर दिए गए। पुलिस अब तक अच्छे से एफआईआर भी दर्ज नहीं कर पाई है। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि इस मामले में अच्छे से जांच की जाए और कल शाम 4 बजे तक सभी को अरेस्ट कर लिया जाए। इस मामले में तुरंत न्याय होना चाहिए। न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।'