बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 2 मिनट पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 17 मिनट पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 1 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 1 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 1 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 2 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 2 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 2 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 2 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 3 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 3 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 3 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 3 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 3 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार 3 घंटे पहले धान की खेती के साथ मछली पालन ने बदली नीलकंठ नाग की जिंदगी, खुशहाली की राह पर बढ़ा परिवार छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में डिजिटल तकनीक से आधुनिक होगी पंजीयन व्यवस्था, ‘धरोहर’ पोर्टल का पायलट परीक्षण शुरू 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी 4 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 4 घंटे पहले जशपुर-प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण 4 घंटे पहले जशपुर-पीएम जनमन योजना में जशपुर को 5 पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ से होगा निर्माण
राष्ट्रीय

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहे हैं, इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश

नई दिल्ली
यूपी, दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पिछले कई दिनों से दिन में तेज धूप निकल रही है। आने वाले दिनों में गर्मी के और बढ़ने के संकेत हैं। हालांकि, उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहे हैं, जिसकी वजह से पहाड़ पर झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, कई राज्य ऐसे हैं, जहां अब भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी और मध्य भारत में आज और कल (19 और 20 मार्च) आंधी तूफान, बिजली कड़कना, ओलावृष्टि आदि की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत और सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 20 से 23 मार्च के बीच तेज बारिश होने जा रही है।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कई जगह बर्फबारी भी रिकॉर्ड की गई। वहीं, छत्तीसगढ़ में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक और तेलंगाना में भी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में 19-21 मार्च को आंधी तूफान व बारिश होने वाली है। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और ओले भी गिरेंगे। वहीं, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 19-20 मार्च को बारिश, आंधी तूफान और बिजली कड़कने का भी अलर्ट जारी किया गया है। विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 19 मार्च, विदर्भ में 19 मार्च को तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 19-20 मार्च को मध्यम बरसात होने वाली है। वहीं, तटीय आंध्र प्रदेश में 20 मार्च को भारी बरसात होगी। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सिक्किम जैसे राज्यों में भी 19-25 मार्च के दौरान भारी बारिश होने वाली है।

दस्तक दे रहे दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस
मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों (पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों) में दो नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस दस्तक देने जा रहे हैं, जिसकी वजह से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। पहला तो 20 मार्च की रात और दूसरा 23 मार्च की रात को दस्तक देगा। इसकी वजह से जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 20-24 मार्च यानी कि पांच दिनों तक और हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 19 मार्च और फिर 21 से 24 मार्च के बीच भारी बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आने वाली है। यानी कि उत्तर भारत में गर्मी बढ़ सकती है। मध्य भारत में अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा और फिर उसके बाद अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ जाएगा।