गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 3 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 3 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 3 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 3 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 4 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 4 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 5 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 5 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 6 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 6 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 6 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 6 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 6 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 7 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 7 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 7 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 7 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 7 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला

श्रीनगर

आगामी लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में सबसे दिलचस्प मुकाबला दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी निर्वाचन क्षेत्र में होगा। यह जम्मू-कश्मीर का ऐसा लोकसभा क्षेत्र है, जहां विभिन्न समुदायों के लोग रहते हैं और यह क्षेत्र जम्मू संभाग व कश्मीर दोनों में फैला हुआ है।

इस निर्वाचन क्षेत्र में कश्मीर के दो जिले, अनंतनाग व कुलगाम और जम्मू संभाग के दो जिले राजौरी और पुंछ शामिल हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र कश्मीर के धान के कटोरे के रूप में पहचाने जाने वाले अनंतनाग जिले के मैदानी इलाकों से लेकर पहलगाम, कुलगाम के पहाड़ी इलाकों और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब पुंछ व राजौरी तक फैला हुआ है।

इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का एक अलग वर्ग है। इसमें अनंतनाग और कुलगाम के कश्मीरी भाषी मुसलमान, पहलगाम के प्रभावशाली गुज्जरी भाषी मुसलमान, कोकेरनाग के ऊंचे इलाकों से लेकर डकसुम तक और कुलगाम जिले की तलहटी वाले इलाके शामिल हैं।

गुज्जर और पहाड़ी समुदायों की बहुत बड़ी संख्या वाले राजौरी और पुंछ के दो जिले इस निर्वाचन क्षेत्र में जीत और हार का फैसला करेंगे।

निर्वाचन क्षेत्र मे नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी), कांग्रेस और गुलाम नबी आज़ाद के नेतृत्व वाली डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (डीपीएपी) के प्रभाव के बावजूद कोई भी एक ऐसा नेता है, जिस पर जीत का दांव लगाया जा सके।

इनमें से प्रत्येक दल की क्षेत्र में प्रभावशाली उपस्थिति है, लेकिन ऐसी उपस्थिति नहीं है, जिससे उनकी जीत तय मानी जा सके।

इसी पृष्ठभूमि में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने अपने सबसे शक्तिशाली गुज्जर/बकरवाल नेता मियां अल्ताफ अहमद को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

मियां अल्ताफ अहमद न केवल इस निर्वाचन क्षेत्र के चार जिलों में गुज्जर/बकरवाल समुदायों के राजनीतिक नेता हैं, बल्कि वह इस समुदाय के सबसे सम्मानित धार्मिक नेता भी हैं।

पिछली चार पीढ़ियों से, अपने परदादा से लेकर उनके पिता स्वर्गीय मियां बशीर अहमद तक, जिन्हें आदरपूर्वक 'बाबा साहब' कहा जाता है, मियां अल्ताफ अपने विरोधियों के खिलाफ एक ताकतवर विरासत से लैस हैं। हर साल उत्तरी कश्मीर के गांदरबल जिले के वांगट गांव में उनकी पैतृक मजार पर आयोजित वार्षिक उर्स पर, पुंछ और राजौरी जिलों के कोने-कोने और केंद्र शासित प्रदेश के अन्य हिस्सों से हजारों गुज्जर/बकरवाल मत्था टेकने के लिए जुटते हैं।

वांगट मजार पर चढ़ाए जाने वाले 'नजराना' (भक्ति प्रसाद) में नकदी, मवेशी, भेड़ और बकरियां शामिल हैं, जिनकी कीमत हर साल करोड़ों रुपये में होती है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस जल्द ही इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए मियां अल्ताफ की उम्मीदवारी की घोषणा कर सकती है।

मियां अल्ताफ के करीबी सूत्रों ने बताया कि उनकी सहमति पहले ही ली जा चुकी है और डॉ. फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला दोनों द्वारा उनसे अनुरोध किए जाने के बाद, मियां के पास सहमति के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

नेकां द्वारा मियां अल्ताफ अहमद को मैदान में उतारने के साथ, भाजपा अब उनके मुकाबले के उम्मीदवार पर गंभीरता से विचार कर रही है। पुंछ और राजौरी जिलों में भाजपा को एक बड़ा फायदा पहाड़ी समुदाय के लिए एसटी दर्जे की हालिया घोषणा से हुआ है।

आंकड़े बताते हैं कि इन दोनों जिलों में पहाड़ी समुदाय के तीन लाख से ज्यादा वोटर हैं। पहाड़ी लोग भाजपा को वोट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, क्योंकि उनकी 70 साल पुरानी मांग केंद्र की भाजपा सरकार ने पूरी की है।

पुंछ और राजौरी में रहने वाले गुज्जर और हिंदूू भी भाजपा के समर्थक हैं, जिनका वोट भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जाएगा।

इस तथ्य को देखते हुए कि एनसी और पीडीपी के बीच किसी भी तरह का गठजोड़ अब नहीं हो रहा, अनंतनाग और कुलगाम में कश्मीरी भाषी मुस्लिम मतदाता बंट जाएंगे। पीडीपी संभवतः एनसी के खिलाफ एक ताकतवर उम्मीदवार को मैदान में उतार रही है।

एनसी ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती से पूछे बिना ही पीएजीडी को छोड़ दिया। उनके करीबी सूत्र बताते हैं कि महबूबा मुफ्ती एनसी की तारीफ को चुपचाप स्वीकार नहीं करेंगी।

गुलाम नबी आजाद की इस निर्वाचन क्षेत्र में कोई मजबूत उपस्थिति नहीं है, लेकिन कांग्रेस के साथ मिलकर वह पीडीपी और एनसी का खेल बिगाड़ सकते हैं।

इन हालातों को देखते हुए, अब बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि भाजपा इस क्षेत्र में किसे मैदान में उतारती है।

'बैटल रॉयल' निश्चित रूप से नेकां के मियां अल्ताफ अहमद और भाजपा के बीच होने जा रही है।

गुज्जर/बकरवाल के वरिष्ठ नेता के पक्ष में भारी बहुमत होने के कारण, भाजपा को मियां द्वारा प्रस्तुत राजनीति और धर्म के मिश्रण का मुकाबला करने के लिए किसी दिग्गज को मैदान में उतारना होगा।

संक्षेप में कहें तो जम्मू-कश्मीर में सबसे दिलचस्प चुनावी लड़ाई दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में होने जा रही है।