गुरुवार, 26 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान 3 घंटे पहले धान खरीदी में किसानों की बढ़ती भागीदारी, अब तक 6,694 किसानों ने बेचा 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक धान जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस 3 घंटे पहले जिले की सभी पंचायतों में मनाया जाएगा 26 नवम्बर को संविधान दिवस UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले UPSC की तैयारी के लिए छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा दिल्ली में कोचिंग का अवसर, 290 सीटों पर आवेदन आमंत्रित सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता 3 घंटे पहले सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई परेशानी, अपडेट हुआ मां का आधार पता माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण 3 घंटे पहले माओवाद के खात्मे के बाद बस्तर में खुल रहे पर्यटन के नए द्वार, कुदुर बन रहा प्रकृति पर्यटन का नया आकर्षण रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित 4 घंटे पहले रायपुर साहित्य उत्सव-2027 के लिए सलाहकार समिति गठित जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 4 घंटे पहले जगदलपुर में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ, 2 हजार से अधिक खिलाड़ी जुटे 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में ₹52,600 या ₹65,000 होगी न्यूनतम सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी बेसिक पे ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह 5 घंटे पहले ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा फेरबदल, बुमराह दूसरे नंबर पर पहुंचे, यशस्वी ने टॉप-10 में बनाई जगह मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान 5 घंटे पहले मायावती को साथ लाना चाहते हैं इमरान मसूद, सपा से सीट शेयरिंग विवाद के बीच दिया बयान भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी 5 घंटे पहले भारत बनेगा क्रेन और बुलडोजर मैन्युफैक्चरिंग का हब, कैबिनेट ने 19,934 करोड़ के फैसलों को दी मंजूरी Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक 6 घंटे पहले Toyota Innova Hycross Facelift लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, नए फ्रंट डिजाइन के साथ दिखा बदला लुक निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त 6 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान परिवहन करते वाहन सहित 173.80 क्विंटल धान जप्त ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल 6 घंटे पहले ऑस्ट्रेलियाई संसद में बेटी को गोद में लेकर भाषण देती दिखीं सीनेटर फातिमा, तस्वीर वायरल बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग 6 घंटे पहले बीजापुर पौधारोपण विवाद: प्रशासन के स्पष्टीकरण पर विधायक ने उठाए सवाल, खरीदी और भुगतान की स्वतंत्र जांच की मांग इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला 7 घंटे पहले इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कल से दो दिवसीय राष्ट्रीय मखाना कार्यशाला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार 7 घंटे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें 7 घंटे पहले सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी 7 घंटे पहले धमतरी में धान उपार्जन ने पकड़ी रफ्तार: 23 हजार मीट्रिक टन से अधिक खरीदी अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की 7 घंटे पहले अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी ने मुख्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों एवं कार्यालयीन कार्यों की समीक्षा की
राजनीति

आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है कांग्रेस सरकारः ठाकुर

शिमला
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। कांग्रेस चुनाव के समय प्रदेश के लोगों के साथ धोखा करके जन समर्थन हासिल करना चाहती है। इसीलिए चुनाव आते ही वह बड़ी-बड़ी बातें और घोषणाएं करती है, झूठी गारण्टियां देती है और चुनाव के बाद भूल जाती है। कांग्रेस को भूलना नहीं चाहिए कि झूठ और फ़रेब की राजनीति ज़्यादा दिन तक नहीं चलती है। कांग्रेस का भांडा फूट चुका है। प्रदेश के लोग कांग्रेस को जवाब देने के लिए तैयार बैठे हैं। उस बार के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का पता ही नहीं चलेगा।

ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने विधान सभा आम चुनाव के समय कांग्रेस ने हिमाचल में दस गारंटियां दी और उन्हीं झूठी गारंटियों के नाम पर सरकार में आई। उन गारंटियों में एक गारंटी प्रदेश की 18 से 60 साल की महिलाओं को 1500 रुपए महीना देने की गारंटी भी थी। जिसके लिए कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश की माताओं-बहनों से नक़ली फॉर्म भी भरवा लिए थे। सत्ता में आने के डेढ़ साल बाद तक सरकार ने कोई काम नहीं किया और जब चुनाव की तारीख़ एकदम नज़दीक आ गये तो बिना बजट में इस योजना का प्रावधान किए महिलाओं को फिर से 1500 रुपए देने की घोषणा कर दी और फॉर्म भरवाना शुरू कर दिया है। आचार संहिता लगने के बाद भी कांग्रेस सरकार द्वार इस तरह के महिलाओं के साथ धोखा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने पहले विधान सभा चुनाव के पहले प्रदेश की माताओं बहनों से महिला सम्मान निधि के फॉर्म भरवा रहे थे और अब जब लोक सभा चुनाव सिर पर है तो फिर से बिना बजट में योजना के लिए पैसों का प्रावधान किए ही फिर से फॉर्म भरवा रही है। इसी से कांग्रेस सरकार की नीति और नीयत पर सवाल उठ रहे हैं। चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा मातृ शक्ति से साथ फिर से धोखा करने के साथ आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग सब समझ चुके हैं इसलिए कांग्रेस के हथकंडे अब नहीं चलने वाले हैं। लोकसभा के चुनाव में सिर्फ़ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी चल रही है। इसीलिए हिमाचल प्रदेश के लोग भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत देगी।