मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 24 मिनट पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 1 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 1 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 1 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 1 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 1 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत 1 घंटे पहले ICC का बड़ा फैसला, शुभमन गिल समेत गेंदबाजों को अब लार लगाने की नहीं मिलेगी इजाजत प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन 1 घंटे पहले प्रियांश आर्या ने 19 छक्के जड़कर रचा इतिहास, 68 गेंदों में ठोके 181 रन लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें 2 घंटे पहले लखनऊ में सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी पूरी, प्रणय और उन्नति पर रहेंगी नजरें सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 2 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 2 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 3 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 4 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 4 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 6 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 6 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 7 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 7 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 7 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे
राष्ट्रीय

रेव पार्टी आयोजित करने के आरोपों से घिरे यूट्यूबर एल्विश यादव से पुलिस दोबारा करेगी पूछताछ

नई दिल्ली
रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई करने के आरोपों से घिरे यूट्यूबर एल्विश यादव से नोएडा पुलिस दोबारा पूछताछ करने की तैयारी कर रही है। इससे पहले भी एक बार यूट्यूबर से पूछताछ की जा चुकी है। जयपुर स्थित फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी से आई रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है कि सपेरों के पास से जो सांप बरामद हुआ था, वह करैत प्रजाति के कोबरा का था। नोएडा पुलिस ने रिपोर्ट का पूरी तरह से अध्ययन कर लिया है और उसी आधार पर पूछताछ के लिए सवालों की सूची भी तैयार की गई है। देश में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत जितने भी केस आज तक दर्ज हुए हैं, नोएडा पुलिस की एक टीम ने बीते 15 दिनों में उसका अध्ययन भी किया है।

बीते साल पीपल फॉर एनिमल के गौरव गुप्ता की शिकायत पर सेक्टर-49 पुलिस ने एल्विश और पांच सपेरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सपेरों की गिरफ्तारी के समय उनके पास से पांच कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंखी सांप और एक रैट स्नैक मिला था। इस दौरान 25 एमएल सांपों का जहर भी सपेरों के पास मिला था। परीक्षण के दौरान पता चला था कि सपेरों से बरामद सांपों का जहर निकाला जा चुका था।

मामले में इसी महीने चार्जशीट दाखिल होगी
अधिकारियों के मुताबिक रेव पार्टी आयोजित करने और उसमें सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में नोएडा पुलिस इसी माह चार्जशीट दाखिल कर देगी। संभावना है कि माह के अंतिम सप्ताह के पहले ही यह काम पूरा हो जाएगा। चार्जशीट में क्या है, इस पर नोएडा पुलिस के अधिकारियों ने अभी कुछ भी बोलने से इनकार किया है।

अदालत से आरोपी सपेरों को जमानत मिल चुकी
एल्विश मामले की जांच पहले सेक्टर-49 थाने की पुलिस कर रही थी। वर्तमान में इसकी जांच सेक्टर-20 थाने में चल रही है। इस मामले में सेक्टर-49 थाने में बीते साल नवंबर में केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के करीब चार माह बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिन सपेरों को गिरफ्तार किया गया था,उन्हें जमानत मिल चुकी है।