मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 32 मिनट पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 45 मिनट पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 49 मिनट पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 50 मिनट पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 1 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 1 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 1 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 1 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 2 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 2 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 2 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 2 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 3 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 3 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 3 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 4 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पंचकूला और करनाल के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया

पंचकूला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को पंचकूला और करनाल के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर पहले सात दिन इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा मुफ्त करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महाशिवरात्रि पर्व है, यह कोशिश की जाए कि आज इलेक्ट्रिक सिटी बसें शहर के शिव मंदिरों के पास से होकर गुजरें ताकि श्रद्धालुओं को भी इसका फायदा मिल सके। मुख्यमंत्री ने पंचकूला और करनाल के लोगों को सिटी बस सेवा आरंभ होने पर शुभकामनाएं और बधाई भी दी। इस अवसर पर पंचकूला से हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल और करनाल से सांसद संजय भाटिया, विधायक रामकुमार कश्यप भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

पंचकूला और करनाल में फिलहाल इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा में 5-5 बसों को शामिल किया गया है। शीघ्र ही अन्य बसों को भी बेड़े में शामिल किया जाएगा। 45 सीटर इन इलेक्ट्रिक बसों के लिए पहले 5 किलोमीटर तक दस रुपए किराया निर्धारित किया गया है। उसके बाद हर तीन किमी पर किराये में 5 रुपए की वृद्धि होगी। सिटी बस सेवा का रूट भी शहर के लोगों की मांग व आवश्यकता को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। शहर के साथ लगते कस्बों में सिटी बस सेवा का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा। अभी तक 375 बसें खरीदी गई हैं।

मनोहर लाल ने बताया कि इससे पहले यह सुविधा पानीपत और यमुनानगर में आरम्भ की जा चुकी है। आज पंचकूला और करनाल में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा की शुरुआत के बाद अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक और हिसार सहित पांच शहरों में भी जल्द ही इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने अपने वर्ष- 2023-2024 के बजट अभिभाषण के दौरान घोषणा की थी कि प्रदेश के 9 नगर निगमों और रेवाड़ी शहर में सिटी बस सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा की वर्तमान में रोडवेज के बेड़े को 3083 से बढाकर 4651 किया गया है। साथ ही किलोमीटर स्कीम के तहत 562 बसें चलाई जा रहीं हैं। नई लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक बस सेवा एक शून्य-उत्सर्जन वाहन है जिसके अपने संचालन के 10 वर्षों में लगभग 4,20,000 लीटर डीजल की बचत होगी। इससे न केवल प्रदेश के लोगों को सुगम परिवहन का लाभ मिलेगा बल्कि पर्यावरण प्रदूषण को भी कम करने में मदद मिलेगी।

ये बसें तेजी से चार्ज होने वाली लिथियम-आयन बैटरी द्वारा संचालित हैं और रियल टाइम पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम (पीआईएस), आपातकालीन स्थिति के लिए पैनिक बटन, वाहन स्थान और ट्रैकिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, स्टॉप रिक्वेस्ट बटन, फायर डिटेक्शन और अलार्म जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इलैक्ट्रिक बस निर्माता जेबीएम ऑटो द्वारा इन बसों की आपूर्ति की गई है।
अत्याधुनिक, वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े के साथ, 12 वर्षों से अधिक समय की 2450 करोड़ रुपये की यह परियोजना प्रदूषण रहित पर्यावरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप विर्क सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।