मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 24 मिनट पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 37 मिनट पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 41 मिनट पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 42 मिनट पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 54 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 1 घंटे पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 1 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 1 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 2 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 2 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 2 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 2 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 3 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 3 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 3 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 4 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार
राष्ट्रीय

राजस्थान के चुरू से सांसद राहुल कस्वां ने हजारों समर्थकों को जुटाकर बगावत का खुला ऐलान किया

चुरू
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से 195 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है और जल्द दूसरी सूची जारी करने की तैयारी है। पहली लिस्ट में जिन सासंदों का टिकट काटा गया है उनमें एक ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। राजस्थान के चुरू से सांसद राहुल कस्वां ने शुक्रवार को अपने आवास पर हजारों समर्थकों को जुटाकर ना सिर्फ शक्ति प्रदर्शन किया बल्कि बगावत का भी खुला ऐलान कर दिया है।

राहुल कस्वां ने भावुक अंदाज में समर्थकों के सामने अपनी बात रखी और अपनी नाराजगी का खुलकर इजहार किया। राहुल ने समर्थकों से पूछा कि उन्हें क्या करना चाहिए। समर्थकों ने उन पर ही फैसला छोड़ा  तो कस्वां ने चुनाव लड़ने का संकेत देते हुए कहा, 'फैसला जनता ने ले लिया है और मैंने बात सुन ली है। आपकी भावनाओं का मैं आदर करता हूं। मुझे बस आप लोगों का साथ चाहिए।' हालांकि, राहुल ने अभी यह साफ नहीं किया है कि वह कांग्रेस से आ रहे ऑफर को स्वीकार करेंगे या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।

राहुल ने बिना किसी का नाम लिए भाजपा के कुछ नेताओं पर जमकर निशाना साधा। राहुल कस्वां ने कहा कि चुरू का बच्चा-बच्चा अपने भविष्य का फैसला करेगा, यह कोई एक व्यक्ति नहीं तय कर सकता है। राहुल ने कहा, 'यह चुनाव इस बात का फैसला करेगा कि क्या एक व्यक्ति हमारे आने वाले कल का फैसला करेगा। क्या वह व्यक्ति तय करेगा कौन जिएगा, कौन मरेगा। क्या वह व्यक्ति हमारे बच्चों के आने वाले कल का फैसला करेगा। हम करेंगे फैसला अपने आने वाले कल का। इस चुरू का बच्चा-बच्चा तय करेगा। यह लड़ाई कोई चुनाव की नहीं विचारधारा की है, एक सच्चाई और ईमानदारी के खिलाफ एक आदमी के अहंकार की लड़ाई है। मैं कभी ना झुका हूं ना झुकूंगा।'

राहुल ने कहा कि उन्हें टिकट कटने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनका टिकट क्यों काटा गया इस बात का जवाब नहीं मिला। राहुल ने कहा, 'मैं टिकट के निर्णय के बाद बहुत विचलित रहा। मैं आश्वत था कि लोगों के बीच में रहकर जो मैंने काम किया है उसका परिणाम अच्छा ही रहेगा। जब पता चला तो मैंने बहुत सोचा कि हुआ क्यों। पूरी रात सो नहीं पाया। मन विचलित रहा। अपनों से पूछा कि कुछ तो बता दो क्या कमी रही? मैंने बहुत से सवाल सोशल मीडिया से उठाए लेकिन मुझे जवाब नहीं मिला। मैंने एक लाइन लिखी थी कि जवाब का इंतजार है, वर्ना आप लोगों (जनता) के बीच आऊंगा।'

चुरू सीट पर कस्वां परिवार का कब्जा
भाजपा ने राजस्थान में अब तक 15 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। 47 वर्षीय राहुल कस्वां की जगह भाजपा ने इस बार चुरू सीट से देवेंद्र झाझरिया को टिकट दिया है, जो पैरालंपिक में जैवलिन थ्रोअर रहे हैं। जाट समुदाय से आने वाले राहुल 2014 और 2019 में चुनाव जीत चुके हैं। इससे पहले इसी सीट पर 1999, 2004 और 2009 में उनके पिता राम सिंह कस्वां सांसद रहे।