शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 39 मिनट पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 54 मिनट पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 1 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 1 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 1 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 1 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ 1 घंटे पहले निर्धारित मात्रा से अधिक धान विक्रय के मामले में कलेक्टर सख्त, कृषक का भुगतान रोकने के निर्देश’ केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 2 घंटे पहले केएल राहुल ने न्यूजीलैंड में जड़ा 136 रन का शतक, SENA देशों में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 2 घंटे पहले अरुणाचल में अमित शाह का बयान, पुलवामा में लश्कर का आखिरी स्थानीय आतंकी ढेर होने का दावा 2 घंटे पहले सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में 25 बच्चों का सौदा करने के आरोपित डॉक्टर समेत छह गिरफ्तार, गुजरात से कर्नाटक तक फैला है नेटवर्क 2 घंटे पहले ‘यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं…’, शिव-पार्वती वाली पोस्ट पर स्वामी परमात्मानंद की राहुल और प्रियंका को चिट्ठी 2 घंटे पहले बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े 2 घंटे पहले ‘सिखों की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों’, बिहार के पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? 2 घंटे पहले हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम? अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर 3 घंटे पहले अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण से युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : शासकीय महिला आईटीआई कांकेर में पांचवां दीक्षांत समारोह संपन्न, 124 छात्राओं को मिले प्रमाण-पत्र उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत 3 घंटे पहले उत्तर बस्तर कांकेर : जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय स्वागत लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण 3 घंटे पहले लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल, E-in-C एवं CE ने निर्माण और सड़क संधारण कार्यों का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय

आईआरसीटीसी ने लॉन्च की सुविधा अब रेल टिकट कंफर्म होने पर ही अकाउंट से कटेगा पैसा

नई दिल्ली
देशभर में रोजाना हजारों ट्रेन चलती हैं और करोड़ों लोग सफर करते हैं। यही वजह है कि रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि तत्काल पेमेंट किए बिना भी आप रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं? यह विकल्प आईआरसीटीसी के आई-पे पेमेंट गेटवे पर ही उपलब्ध है और इसे ऑटोपे कहा जाता है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म का आईपे पेमेंट गेटवे ऑटोपे फीचर यूपीआई, क्रेडिट कार्ड्स और डेबिट कार्ड के साथ काम करता है। इसमें रेलवे टिकट के लिए पीएनआर जेनरेट होने के बाद ही यूजर के बैंक अकाउंट से पैसा कटता है। यह उन लोगों के लिए लाभदायक है जो हाई-वैल्यू रेलवे ई-टिकट बुक कर रहे हैं या वेटलिस्ट या तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं।

आईआरसीटीसी ने 2021 की शुरुआत में यह सुविधा लॉन्च की थी। IRCTC-iPay के जरिए पेमेंट करने के लिए यूजर्स को अपने UPI बैंक अकाउंट के डेबिट कार्ड या फिर किसी और पेमेंट फॉर्म के इस्तेमाल के लिए परमिशन और डीटेल देनी होगी। यूजर्स IRCTC पर भविष्य में किए जाने वाले ट्रांजैक्शन के लिए भी इन डीटेल्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर IRCTC iPay के जरिए इंस्टेंट रिफंड भी मिलेगा। IRCTC के मुताबिक, ऑटोपे ऐप फैसिलिटी के लिए यूजर्स को टिकट बुक करने में सुविधा होती और टिकट कैंसल करने की स्थिति में रिफंड प्रक्रिया भी आसान है। इससे यूजर्स का टाइम भी बचता है।
160 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी वंदे भारत और अचानक मिल गया रेड सिग्नल… फिर क्या हुआ

किसे मिलेगा फायदा

ऑटोपे उन मामलों में ज्यादा फायदेमंद है जहां यूजर्स के अकाउंट से पैसा कटने के बावजूद ई-टिकट बुक नहीं होता है। कई बार तत्काल वेटलिस्ट वाला ई-टिकट चार्ट बनने के बाद भी कंफर्म नहीं हो पाता है। ऐसे मामलों में केवल कैंसिलेशन चार्ज, कनवीनिएंस फीस और मेंडेट चार्जेज ही कटेंगे और बाकी राशि तुरंत यूजर के बैंक अकाउंट में डाल दी जाएगी। अगर कोई यूजर वेटलिस्टेड टिकट बुकिंग कर रहा है तो टिकट कंफर्म नहीं होने पर तीन से चार दिन में रिफंड मिल जाएगा। अगर कोई यूजर इसके लिए आईपे के ऑटोपे फीचर का यूज करता है और उसकी टिकट कंफर्म नहीं हो पाती है तो उसका रिफंड तुरंत मिल जाएगा।

क्या है प्रोसेस

सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर जाएं। उसके बाद ट्रेन कोच सेलेक्ट करें और उसमें अपनी डिटेल डालें। इसके बाद आपको पे के लिए कई ऑप्शन मिलेंगे। इनमें आईपे भी शामिल है। इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। इसमें से ऑटोपे सेलेक्ट करिए। इसमें आपके पास यूपीआई, क्रेडिट कार्ट और डेबिट कार्ड का ऑप्शन रहेगा। कोई भी ऑप्शन चूज करने पर अकाउंट से पैसा लॉक हो जाएगा और टिकट कंफर्म होने पर ही कटेगा। यह आईपीओ की तरह सुविधा है। आईपीओ के लिए आवेदन करते ही पैसा लॉक हो जाता है और शेयर अलॉटमेंट के बाद ही अकाउंट से कटता है।