शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 1 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 9 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 9 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 9 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 10 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 10 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 10 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 10 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 10 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 10 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 11 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 12 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 12 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 12 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 13 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 13 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 13 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 13 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 13 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 13 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात
खेल

कर्नाटक पुलिस ने हॉकी प्लेयर वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया

बेंगलुरू
कर्नाटक पुलिस ने 22 वर्षीय एयरलाइन अधिकारी की शिकायत के बाद हॉकी प्लेयर वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बेंगलुरु शहर की ज्ञानभारती पुलिस ने 16 साल से कम उम्र की महिला के साथ बलात्कार के आरोप में कुमार के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों की रोकथाम अधिनियम की धारा 4 (2), 5 (एल), 6 और आईपीसी की धारा 376 (3) के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब वो 16 साल की थी तभी से आरोपी शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म और यौन शोषण कर रहा था।

पीड़िता ने कहा कि एक साल पहले मेरे पिता के निधन के बाद आरोपी मेरे पास मुझे सांत्वना देने आया। इसके बाद उसने मुझे बुलाना छोड़ दिया। मेरे फोन को भी नजरअंदाज करने लगा और जब मैंने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया, तो उसने मुझसे दोबारा बातचीत शुरू कर दी। वहीं, जब मैंने उसे शादी करने को कहा, तो उसने मुझसे कहा कि हमें इसी तरह बिना शादी के ही रहना चाहिए। इतना ही नहीं, उसने मुझे धमकी दी कि अगर मैं उस पर शादी का दबाव बनाऊंगी, तो वो मेरी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा। बता दें कि पीड़िता 16 साल की उम्र में वॉलीबॉल में प्रशिक्षु के रूप में चयनित होने के बाद बेंगलुरु के ज्ञानभारती में भारतीय खेल प्राधिकरण कोचिंग सेंटर में प्रशिक्षण ले रही थी। वह महिला छात्रावास में रह रही थी। इसके बाद पीड़िता का इंस्टाग्राम पर आरोपी सेे परिचय हुआ। आरोपी भी उसी कैंपस से प्रशक्षिण ले रहा था। पीड़िता ने कहा, मैं नाबालिग थी, इसलिए मैंने उसके मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया था। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्तों को मेरे पास भेजना शुरू कर दिया कि वो मेरे साथ नजदीकियां बढ़ा सके। इसके बावजूद भी मैंने किसी भी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इसके बाद वो रोने लगा और कहने लगा कि मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता। जब उसके दोस्तों ने मुझे यह आश्वासन दिया कि वो मेरी सुरक्षा अपनी बहन जैसी करेंगे, तो मैं उससे मिलने के लिए राजी हो गई। जब मेरी उससे मुलाकात हुई, तो वो मुझे शादी करने के लिए बाध्य करने लगा, लेकिन, मैंने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया। आरोपी ने मुझसे कहा कि वो मेरे परिवार को शादी के लिए मना लेगा, तब तक हम एक अच्छे दोस्त की तरह रह सकते हैं। पीड़िता ने कहा, "वह मुझे डिनर के लिए जयनगर फोर्थ ब्लॉक के एक होटल में ले गया। डिनर के बाद वो मुझे जबरन कमरे में ले गया, जहां उसने मेरे साथ जबरदस्ती यौन संबंध बनाने की कोशिश की। हालांकि, मैंने उसे कहा कि मैं नाबालिग हूं। मेरी दो बहनें हैं, जिसमें से एक छोटी और एक बड़ी है। पीड़िता ने कहा, मैं शादी की बात पर भरोसा करके उसके साथ पांच साल तक रही। इस दौरान वो मुझे बेंगलुरु के कई होटलों में ले गया, जहां उसने मेरा यौन शोषण किया।
पुलिस नेे कहा कि वो पीड़िता केे बयान की पुष्टि करेंगे और जल्द ही मामले की जांच शुरू कर आरोपी के खिलाफ आगामी दिनों में कड़ी कार्रवाई करेंगे।