Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
Movies

माइली साइरस ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड

66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 का भव्य आयोजन लॉस एंजिल्स के कॉम एरिना में हुआ। दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट में बिली इलिश, डुआ लीपा, ओलिविया रोड्रिगो और अन्य पॉपुलर स्टार्स अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। वहीं, ग्रैमीज के सभी विनर्स के नाम का ऐलान हो चुका है। इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स में भारतीय म्यूजिशियंस ने भी जमकर जलवा बिखेरा है। सिंगर-म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन और तबला वादक के बैंड शक्ति के ‘दिस मोमेंट’ ने बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में टेलर स्विफ्ट से लेकर एड शीरन तक ने अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस
माइली साइरस (फ्लावर)
बेस्ट एल्बम
एसजेडए (एसओएस)
बेस्ट परफॉर्मेंस
कोको जोन्स (आईसीयू)
बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस
जाकिर हुसैन, बेला फेक, एडगर मेयर (पश्तो)
बेस्ट अफ्रीकी म्यूजिक परफॉर्मेंस
टायल (वाटर)
बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस
एसजेडए, फोबे ब्रिजर्स (घोस्ट इन द मशीन)
बेस्ट म्यूजिक वीडियो
द बीटल्स, जोनाथन क्लाइड, एम कूपर (आई एम ओनली स्लीपिंग)
बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम
बॉयजीनियस (द रिकॉर्ड)
बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम
शंकर महादेवन (शक्ति- दिस मोमेंट)
बेस्ट प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर नॉनक्लासिकल
जैक एंटोनॉफ
बेस्ट प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर क्लासिकल
ऐलेन मार्टोन
बेस्ट इंजीनियर्ड एल्बम क्लासिकल
रिकार्डो मुटी और सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा (अमेरिकी संगीतकार)
बेस्ट ब्लूग्रास एल्बम
मौली टर्टल और गोल्डन हाईवे (सिटी ऑफ गोल्ड)
बेस्ट कंटेम्परेरी इन्स्ट्रमेंटल एल्बम
बेला फेक, जाकिर हुसैन, एडगर मेयर, राकेश चौरसिया (एज वी स्पीक)
बेस्ट जैज परफॉर्मेंस एल्बम
बिली चिल्ड्स (द विंड ऑफ चेन्ज)
बेस्ट जैज परफॉर्मेंस
समारा जॉय (टाइट)
बेस्ट कंटेम्परेरी क्लासिकल कंपोजिशन
अवदागिन प्रैट, ए फार क्राई एंड रूमफुल ऑफ टीथ (मोंटगोमरी:राउंड्स)
बेस्ट क्लासिकल कॉम्पेंडियम
वैरियस आर्टिस्ट (पैशन फॉर बैक एंड कोल्ट्रेन)
बेस्ट क्लासिकल सोलो वोकल एल्बम
जूलिया बुलॉक, क्रिश्चियन रीफ, कंडक्टर (वॉकिंग इन द डार्क)
बेस्ट क्लासिकल इन्स्ट्रमेंटल सोलो
लुइसविले ऑर्केस्ट्रा (द अमेरिकन प्रोजेक्ट)
बेस्ट फॉक एल्बम
जोनी मिशेल (न्यूपोर्ट में जोनी मिशेल)
बेस्ट सॉन्ग राइट ऑफ द ईयर नॉन क्लासिकल
थेरॉन थॉमस
बेस्ट पॉप डांस रिकॉर्डिंग
काइली मिनोग (पदम पदम)
बेस्ट ट्रेडिशनल आर एंड बी परफॉर्मेंस
पीजे मॉर्टन सुसान कैरल (गुड मॉर्निंग)
बेस्ट आर एंड बी एल्बम
विक्टोरिया मोनेट (जगुआर कक)
बेस्ट मेलोडीक रैप परफॉर्मेंस
जे कोल की विशेषता वाले लिल डर्क (ऑल माई लाइफ)
बेस्ट कंट्री सोलो परफॉर्मेंस
क्रिस स्टेपलटन (व्हाइट हॉर्स)
बेस्ट कंट्री सॉन्ग
क्रिस स्टेपलटन (व्हाइट हॉर्स)
बेस्ट कॉमेडी एल्बम
डेव चैपल (व्हाट व्हाट इज इन नेम?)
बेस्ट म्यूजिक थिएटर एल्बम
सम लाइक इट हॉट
बेस्ट रॉक एल्बम
परमोर (दिस इज वाइ)

माइली साइरस ने जीता अपने करियर का पहला ग्रैमी अवॉर्ड
मशहूर सिंगर माइली साइरस ने अपने करियर का पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। अमेरिकी सिंगर और सॉन्ग राइटर एसजेडए का इस साल के नॉमिनेशन में दबदबा रहा, उन्होंने 9 नॉमिनेशन के साथ लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बनाई थी। फेमस कॉमेडियन और एक्टर ट्रेवर नोआ ने लगातार चौथी बार ग्रैमी अवार्ड्स को होस्ट किया। मालूम हो कि म्यूजिक इंडस्ट्री में शानदार परफॉर्मेंस के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की रिकॉर्डिंग अकादमी ग्रैमी पुरस्कार से कलाकारों को सम्मानित करती है।