शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 47 मिनट पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 48 मिनट पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 1 घंटे पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 1 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 2 घंटे पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 2 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 3 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 3 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 3 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 4 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 4 घंटे पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 5 घंटे पहले EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा 5 घंटे पहले 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? 5 घंटे पहले Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 7 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 14 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चेतावनी दी, न करें 2004 वाली गलती

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले चेतावनी दी है। पीएम मोदी का कहना है कि मंत्री किसी राजनीतिक विश्लेषकों के बहकावे में न आएं और आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। मंत्रियों को मोदी की नसीहत ऐसे समय में आई है जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह ने हिंदी पट्टी सहित देशभर में भाजपा के लिए अनुकूल माहौल पैदा किया है।

पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों से कहा है कि जब तक काम पूरा नहीं हो जाता तब तक उसे पूरा हुआ नही माना जा सकता है। पार्टी को अभी भी 2004 के चुनावों का डर सता रहा है, जहां भाजपा नेतृत्व आखिरी पड़ाव पर लापरवाही बरत रहा था। सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस लोकसभा में भाजपा से केवल सात सीटें आगे रहकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई और अगले 10 वर्षों तक सत्ता में बनी रही। कांग्रेस ने यूपीए गठबंधन बनाया और मनमोहन सिंह लगातार दो बार प्रधानमंत्री बने।

मौजूदा माहौल को देखते हुए भाजपा नेताओं ने "अबकी बार 400 पार" पर विश्वास करना शुरू कर दिया है। लेकिन पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का सीटों की संख्या को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते हैं। यही वजह है कि जाति-प्रभुत्व वाले बिहार में जेडी(यू) के साथ गठबंधन किया गया और ओडिशा में बीजेडी के साथ सकारात्मक माहौल बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। बढ़ती अर्थव्यवस्था और वैश्विक दबदबे के चलते मोदी सरकार की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। हालांकि सरकार द्वारा किए गए चौतरफा काम के बावजूद, भाजपा को यह सुनिश्चित करने के लिए अपने "पन्ना प्रमुखों" पर निर्भर रहना होगा कि उसके समर्थक मतदान केंद्र तक पहुंचें और मतदान करें। नाकि यह सोचकर समय बर्बाद करें कि पीएम मोदी तीसरी बार सत्ता में आ ही रहे हैं।

भले ही इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान मची है लेकिन फिर भी सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय सहित इसके समर्थक बड़ी संख्या में भाजपा को सत्ता से बाहर करने की एकमात्र इच्छा के साथ सामने आएंगे। विपक्ष का उद्देश्य संख्या बल के आधार पर सरकार गठन करना है और भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। भाजपा 'रामलला के आशीर्वाद' से हिंदी पट्टी में फ्रंट-फुट पर खेल रही है। लेकिन इसके बावजूद पार्टी और आरएसएस नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपने समर्थकों को उत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। हालांकि, पार्टी को कर्नाटक में अपनी संख्या और अधिक बनाए रखने और तमिलनाडु में डीएमके व केरल में वामपंथी गढ़ को तोड़ने कड़ी मशक्कत करनी होगी। यही बात पश्चिम बंगाल के लिए भी सच है क्योंकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगी और पिछली बार से लोकसभा सीटों की संख्या कम करने की कोशिश करेंगी।