शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास 15 मिनट पहले जॉम्बी की कहानी कहां से शुरू हुई? जानें गुलामी, महामारी और इंसानी डर से जुड़ा इतिहास Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया 16 मिनट पहले Asian Champions Trophy 2026: भारत ने जीत के साथ किया आगाज, पिछड़ने के बाद मलेशिया को हराया नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग 43 मिनट पहले नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 58 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार 1 घंटे पहले रामायण में भगवान विष्णु कौन बने? रणबीर कपूर नहीं, इस शख्स ने निभाया किरदार सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 1 घंटे पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 1 घंटे पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 1 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 2 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 3 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 3 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 4 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 4 घंटे पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 4 घंटे पहले EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा 4 घंटे पहले 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? 4 घंटे पहले Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 6 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 14 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति
राजनीति

दिल्ली में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला

नई दिल्ली
दिल्ली में एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'वो कहते हैं कि बीजेपी में आ जाओ लेकिन मैं नहीं जाऊंगा।' सीएम केजरीवाल किराड़ी में नए सरकारी स्कूलों का शिलान्यास करने पहुंचे थे। यहां सीएम ने भारतीय जनता पार्टी को भी निशाने पर लिया। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा, 'ये जो मर्जी षड़यंत्र कर लें हमारे खिलाफ कुछ नहीं होने वाला। मैं भी डटा हुआ हूं इनके खिलाफ, मैं भी नहीं झुकने वाला। ये कहते हैं कि बीजेपी में आ जाओ मैं छोड़ दूंगा। मैंने कहा, बिल्कुल नहीं आऊंगा बीजेपी में, कतई नहीं आऊंगा। क्यों आ जाएं बीजेपी में। बीजेपी में चले जाओ तो सारे खून माफ। हमने कौन सा गलत काम किया है। स्कूल ही तो बनवा रहे हैं, अस्पताल ही तो बनवा रहे हैं। सड़क ही तो बनवा रहे हैं। पानी का ही तो इंतजाम कर रहे हैं। सीवर ठीक करा रहे हैं। हम क्या गलत कर रहे हैं।'

किराड़ी विधानसभा में सरकारी स्कूलों का शिलान्यास करने के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के शिक्षा और चिकित्सा मॉडल की भी जमकर तारीफ की। सीएम केजरीवाल ने अपने साथियों मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को याद करते हुए कहा, 'मनीष सिसोदिया को इसलिए जेल में नहीं डाला क्योंकि उन्होंने कोई भ्रष्टाचार किया। उन्हें जेल में इसलिए डाल दिया गया क्योंकि उन्होंने अच्छे स्कूल बनवाए। सिसोदिया सुबह 6 बजकर उठ कर स्कूलों का निरीक्षण करने निकल जाते थे और यह देखते थे कि किस स्कूल में पढा़ई कैसी चल रही है।'
 
केजरीवाल ने कहा कि कौन भ्रष्टाचारी स्कूलों के अंदर चक्कर लगाता है? भ्रष्टाचार करने वाला रात को दारू पीता है…लड़कीबाजी करता है और गलत काम करता है। सीएम ने कहा कि सत्येंद्र जैन को इसलिए जेल में डाल दिया गया क्योंकि वो अच्छे अस्पताल बनवा रहे थे और अच्छे मोहल्ला क्लिनिक बनवा रहे थे। सीएम केजरीवाल ने एक बार फिर देश की सरकारी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया। सीएम ने कहा कि सारी एजेंसियों को केजरीवाल के पीछे छोड़ दिया गया है। सीएम केजरीवाल ने जनसभा में आए लोगों से अपील करते हुए कहा कि वो अपना आशीर्वाद उनपर बनाए रखें और इसके सिवा उन्हें उनसे कुछ नहीं चाहिए।

CM केजरीवाल को क्राइम ब्रांच ने दिया है नोटिस
आपको बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय सीएम अरविंद केजरीवाल से दिल्ली के कथित शराब घोटाला मामले में पूछताछ करना चाहती है और इसके लिए ईडी ने केजरीवाल को अब तक 5 समन भी दिए हैं। अभी हाल ही में बीजेपी ने आम आदमी पार्टी की शिकायत दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से की है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने सीएम केजरीवाल को एक नोटिस भी दिया है। दरअसल सीएम अरविंद केजरीवाल ने  दावा किया था कि बीजेपी कुछ AAP विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। सीएम का दावा था कि उनके विधायकों को करोड़ों रुपये ऑफर भी किए गए हैं। अब बीजेपी ने सीएम के इन दावों की जांच की मांग की है। जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने सीएम को नोटिस देकर इन आरोपों के संबंध में जानकारी मांगी है।