शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती 12 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 40 मिनट पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट, खुलते ही ₹3,456 लुढ़का भाव; क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला 46 मिनट पहले 53 साल की विद्या मालवडे इंटीमेट सीन से पहले हुईं असहज, इम्तियाज अली ने ऐसे संभाला न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी 59 मिनट पहले न्यूजीलैंड में राहुल-जायसवाल का धमाका, 17 टेस्ट बाद भारत को मिली पहली शतकीय ओपनिंग साझेदारी शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल 1 घंटे पहले शेयर बाजार में भारी गिरावट, खुलते ही Sensex-Nifty धड़ाम; निवेशकों में हलचल छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 2 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 2 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 2 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 3 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 3 घंटे पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 3 घंटे पहले EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा 3 घंटे पहले 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? 3 घंटे पहले Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 5 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 14 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 14 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 14 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत
राष्ट्रीय

पाली सांसद खेल महाकुंभ को पाली शहर के बांगड़ स्टेडियम में खेल महाकुंभ का भव्य आगाज, PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

पाली
पाली सांसद खेल महाकुंभ शनिवार को पाली शहर के बांगड़ स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसमें 10 हजार से अधिक खिलाड़ी मैदान में उतरे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पाली सांसद खेल महाकुंभ के लिए शुभकामनाएं दी। सांसद पीपी चौधरी व जिला प्रशासन के सहयोग से सांसद खेल महाकुंभ का शनिवार को बांगड़ स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी वर्चुअली मौजूद रहे और अपना संबोधन दिया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पाली का कई बार जिक्र किया।

बांगड़ स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेलों में कभी हार नहीं होती और प्रत्येक खिलाड़ी इससे कुछ न कुछ सीखता जरूर है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में जो उत्साह नजर आ रहा है, वह अभूतपूर्व है। खिलाड़ियों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की भावना को इस आयोजन से बल मिला है। खेल महाकुंभ नए खिलाड़ियों को तलाशने एवं तराशने का माध्यम बन रहा है। सांसद आने वाले समय में बेटियों के लिए भी विशेष खेल महाकुंभ का आयोजन करने जा रहे हैं। पाली में 1100 से ज्यादा स्कूलों के बच्चों ने तथा 2 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने इस खेल महाकुंभ में भाग लिया है।

राजस्थान की वीर भूमि ने बढ़ाई प्रत्येक क्षेत्र में शान : नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि राजस्थान की वीर भूमि के युवाओं ने हमेशा ही सेना से लेकर खेलों तक देश की शान बढ़ाई है। खेलों की अच्छी बात यह है कि ये न सिर्फ आपकी जीत की आदत विकसित करते हैं। बल्कि लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं। खेल हमें सिखाता है कि सर्वश्रेष्ठ की कोई सीमा नहीं होती, पूरी शक्ति से प्रयास करते रहना चाहिए। खेलों से इच्छा शक्ति भी मजबूत होती है।

खेल संस्कृति को बढ़ावा देगी सरकार : मुख्यमंत्री
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन से स्थानीय प्रतिभाओं को खेल कौशल दिखाने का अवसर मिला है। खेलो इंडिया योजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिला है। हमारी सरकार खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य करेगी। इस अवसर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि पाली के इस कार्यक्रम को स्वयं प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन मिला। बच्चे जब खेलते हैं तो जीवन का सबक चंद घंटो में सीख जाते हैं। खेलों से जीवन में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबक मिलता है। हमें हमारे गुरुजन बताते कि जीवन में कैसे आगे बढ़ना है। देश में कोई पदक जीतता है तो पूरा देश पदक जीतता है। खेल में सिर्फ जीतना मायने नहीं रखता अनुशासन से खेल की पूर्णता होती है। प्रधानमंत्री जी ने सभी को फिट इंडिया का मंत्र दिया है। इस अवसर पर उन्होंने बांगड़ स्टेडियम में स्केटिंग के लिए 200 मीटर रिंग बनाने की घोषणा भी की एवं अपने उद्बोधन से पूर्व कर्नल राठौड ने स्टेडियम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को विकसित भारत संकल्प शपथ भी दिलाई।

पाली सांसद पीपी चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संसद खेल महाकुंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन का हिस्सा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य मंत्री  ओटाराम देवासी,  जिला प्रमुख रश्मि सिंह, नगर परिषद सभापति रेखा राकेश भाटी, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी, जिला कलेक्टर  एल एन  मंत्री, डीआईजी ओम प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग  जबर सिंह, जिला परिषद सीईओ दीप्ति शर्मा, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी एवं शारीरिक शिक्षक भी मौजूद रहे।