शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 46 मिनट पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 1 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 1 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 1 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 2 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 2 घंटे पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2 घंटे पहले EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा 2 घंटे पहले 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? 2 घंटे पहले Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 4 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 13 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 14 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 14 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 14 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 14 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 14 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें
खेल

रामकुमार ने ऐसाम उल हक को हराया, भारत 1-0 से आगे

इस्लामाबाद
 रामकुमार रामनाथन ने  यहां डेविस कप विश्व ग्रुप एक प्ले ऑफ मुकाबले के कड़े शुरूआती एकल में ऐसाम उल हक को हराकर भारत को पाकिस्तान पर 1-0 से बढ़त दिला दी।

रामकुमार ने इस्लामाबाद खेल परिसर में जोश से भरे ऐसाम से पहला सेट गंवा दिया था लेकिन वापसी करते हुए 6-7(3) 7-6(4), 6-0 से जीत हासिल की।

ऐसाम कड़कड़ाती ठंड में अपने 'डबल फॉल्ट' पर लगाम नहीं लगा सके जबकि रामकुमार ने जैसे जैसे मैच आगे बढ़ा अपने रिटर्न बेहतर करना शरू किया।

अब दूसरे एकल में एन श्रीराम बालाजी का सामना अकील खान से होगा।

ऐसाम ने कड़ी टक्कर देने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया लेकिन तीसरे सेट के शुरू में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण जूझते नजर आये। अंत में लय खो बैठे।

रामकुमार ने दूसरे सेट में दो ब्रेक प्वाइंट बचाये जो मैच के नतीजे में अहम साबित हुए।

ठंड के कारण गेंद भारी हो गयी थी जिससे इस पर काबू करना मुश्किल हो रहा था। लेकिन रामकुमार ने अच्छी सर्विस की। उन्होंने पहले तीन सर्विस गेम में पांच ऐस जमाये।

ऐसाम ने ड्रॉप शॉट्स का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया। वह तीन डबल फॉल्ट कर बैठे लेकिन इसके बावजूद उबरने में सफल रहे।

रामकुमार बेहतरीन टेनिस खेला जिससे पहला सेट टाईब्रेकर पर पहुंचा। ऐसाम इसमें 3-0 से बढ़त बनाये थे और रामकुमार के लंबे शॉट से पाकिस्तानी खिलाड़ी को पहला सेट प्वाइंट मिला और उन्होंने ऐस जमाकर बढ़त हासिल कर ली।

दूसरे सेट में रामकुमार को ऐसी ही शुरूआत मिली जैसी वह चाहते थे। उन्होंने लगातार आठ अंक जुटाये।

यह भारतीय खिलाड़ी हालांकि चौथे गेम में अपनी सर्विस गंवाकर दबाव बनाने का मौका गंवा बैठा। ऐसाम ने कुछ शानदार बैकहैंड शॉट्स लगाये। उन्हें बैकहैंड से ब्रेकप्वाइंट मिला और रामकुमार दबाव में आकर फोरहैंड वाइड लगा बैठे।

ऐसाम ने 3-2 से बढ़त बनायी हुई थी। आठवें गेम में रामकुमार ने दो ब्रेकप्वाइंट बचाये। ऐसाम ने फिर सर्विस रिटर्न विनर से दो ब्रेकप्वाइंट हासिल किये और रामकुमार ने अच्छी सर्विस से दोनों को बचा लिया।

पहले सेट की तरह दूसरा सेट भी टाईब्रेकर तक पहुंच गया। रामकुमार ने इसमें 4-0 से बढ़त बनायी और पांचवीं में ऐस से इसे जीत लिया।

तीसरे सेट में रामकुमार ने दूसरे गेम में ऐसाम की सर्विस तोड़ी। रामकुमार ने बैकहैंडर से विनर लगाया। इसके बाद एक और विनर से स्कोर 'ड्यूस' कर दिया। रामकुमार ने सर्विस रिटर्न विनर से ब्रेकप्वाइंट हासिल किया और ऐसाम की डबल फॉल्ट से उन्हें मदद मिली।

ऐसाम ने इस दौरान 'मेडिकल टाइम आउट' भी लिया और रामकुमार ने आसानी से मैच जीत लिया।