शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 7 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 8 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 8 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 8 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 8 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 8 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 9 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 9 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 10 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 11 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 11 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 11 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 11 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 11 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 11 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 11 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 11 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 11 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
मनोरंजन

पूनम पांडे जिंदा हैं, स्वयं आईं सामने और वीडियो शेयर कर बताया- क्यों उड़ाई अपनी मौत की खबर

मुंबई

पूनम पांडे की मौत का राज आखिरकार खुल गया है. एक्ट्रेस ने अपनी सर्वाइकल कैंसर से मौत होने की फेक न्यूज फैलाई थी. अब पूनम पांडे ने सामने आकर देशभर से माफी मांग ली है. एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने ये सब पैसों के लिए नहीं किया बल्कि एक अच्छे कॉज के लिए किया है. वो बस सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाना चाहती थीं. पूनम पांडे ने अपनी एजेंसी के इंस्टाग्राम हैंडल से लाइव आकर अपनी बात रखी. आइए बताइए उन्होंने क्या कहा.

आपको कैसा लगा कि मीडिया और सेलिब्रिटी आपकी मौत की खबर सुनकर जो रिएक्शन दे रहे थे?

पूनम ने इस सवाल के जवाब में कहा, 'मैं सबसे पहले माफी मांगना चाहती हूं. मेरे दोस्तों, मेरे कारीबियों से. मैंने बहुत लोगों को दुख पहुंचाया है. मैंने ये पैसे के लिए नहीं किया. मेरी मां को कैंसर था और मैं खुश हूं कि कल से मैं जो सब पढ़ रही हूं और देख रही हूं उसमें सर्वाइकल कैंसर की ही बात हो रही है. मुझे पता है कि मुझे खूब गाली पड़ेगी. पड़ रही है. लेकिन मेरा मैसेज हर किसी के पास पहुंच गया. कम से कम देशभर के लोगों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में पता चल गया है. मुझे बहुत बुरा लग रहा है. मैं कांप रही हूं अभी. मेरे दोस्त मुझसे गुस्सा हैं. मुझे नहीं पता कि मैं उन्हें कैसे मनाऊंगी. ये सिर्फ एक अच्छे कॉज के बारे में था.

इतना ड्रामा क्यों?

पूनम से लाइव के दौरान पूछा गया कि उन्होंने इतना ड्रामा क्यों किया. इसपर उन्होंने कहा, 'कितने सारे लोग हैं भारत में जिन्हें कैंसर के बारे में नहीं पता. दुनियाभर में 40% महिलाएं सर्वाइकल कैंसर के हाथों जान गंवाती हैं. महिलाएं अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखती हैं. मैं चाहती हूं कि महिलाएं अपना ख्याल रखें. सिर्फ 11 प्रतिशत भारतीय महिलाओं ने ही सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन ली है.'

पूनम पांडे की मौत की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थी. इसे लेकर उन्होंने कहा, 'दिनभर में पूनम पांडे और सर्वाइकल कैंसर गूगल पर टॉप में ट्रेंड कर रहे थे. मैं बस खुश हूं कि लोगों को अब इस कैंसर के बारे में पता चल गया है. मैं अभी कांप रही हूं. आपको कोई आइडिया नहीं हैं कि मैं किस चीज से गुजर रही हूं. मैं कहां हूं मेरी पीआर टीम को पता ही नहीं था. मैं अंडरग्राउंड हो गई थी. मैं अपनी पीआर पारुल, अपनी दोस्त सायेशा और बाकी लोगों से माफी मांगना चाहती हूं.

पूनम की मां को था कैंसर

पूनम पांडे ने बताया, 'मेरी मां को कैंसर था. मुझे पता है कि हम उससे कैसे गुजरे हैं. हमारा घर हिल गया था. मैं जागरूकता फैलाने के लिए अपना योगदान दे रही हूं. भले ही वो एक्सट्रीम तरीका था लेकिन मैं जो कर सकती हूं जागरूकता के लिए मैंने वो किया.    

आप इसे आगे कैसे लेकर जाने वाली हैं?

पूनम ने बताया कि 'मैं और सर्वाइकल कैंसर की पीड़िताओं से मिलने वाली हूं. मैं और जागरूकता फैलाऊंगी और ज्यादा से ज्यादा इसे लेकर काम करने की कोशिश करूंगी. मैं फिर से कहूंगी, ये अच्छी कॉज के लिए मैंने किया है. किसी और कारण से नहीं. मेरा मैसेज सही जगह चला गया है. मुझे पता है आप मुझसे नफरत करेंगे. लेकिन मेरी हरकत का असर तो हुआ. मैं जागरूकता फैलाती रहूंगी.'