शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना 36 मिनट पहले छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग-3 में ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार रोजगार की संभावना PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? 1 घंटे पहले PM सूर्य घर योजना: 3kW सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी ₹1.08 लाख की सब्सिडी? ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी 1 घंटे पहले ₹82 वाले पेट्रोल से चलती है Hero की बाइक, 2 महीने में इतने लोगों ने खरीदी UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार 1 घंटे पहले UPI यूजर्स को बड़ी राहत! डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने का फैसला 2027 तक टलने के आसार EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस 2 घंटे पहले EPFO WhatsApp Service हिट! सिर्फ 14 दिन में 90 लाख लोगों ने चेक किया PF बैलेंस सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन 2 घंटे पहले सोने में मिलाया जा रहा ‘रेनियम पाउडर’, मशीन भी नहीं पकड़ पा रही मिलावट; सामने आया चीन कनेक्शन EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2 घंटे पहले EPFO का बड़ा फैसला! अब 55 साल से पहले निकाल सकेंगे PF का 90% पैसा 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा 2 घंटे पहले 2035 तक आबादी में बड़ा बदलाव! इस्लाम को लेकर चौंकाने वाला दावा Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? 2 घंटे पहले Old Monk को बड़ा झटका! कंपनी की कमाई में 64% की भारी गिरावट, FSSAI का एक्शन बना वजह? स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 4 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 13 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 13 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 14 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 14 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 14 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 14 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 14 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें
राष्ट्रीय

पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न

नईदिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (Bharat Ratna) से सम्मानित किया जाएगा. इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी है.

पीएम मोदी ने खुद दी जानकारी

PM Modi ने लिखा, 'मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी. हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, आडवाणी जी का भारत के विकास में अविस्मरणीय योगदान है. उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है. उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. उनके संसदीय कार्य हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं.'

पीएम मोदी ने आगे लिखा, 'सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के रूप में जाना जाता है जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किए. उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में शानदार प्रयास किए हैं. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले.'

गडकरी ने पीएम मोदी को कहा-थैंक्यू

आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'देश के वरिष्ठतम नेता और हमारे मार्गदर्शक आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न की घोषणा अत्यंत सुखद और आनंददाई है. आज़ादी के बाद देश के पुनर्निर्माण में आडवाणी जी की अहम भूमिका रही है. आडवाणी जी राजनीति में शुचिता के जीवंत उदाहरण है. आडवाणी जी को 'भारत रत्न' घोषित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी  धन्यवाद देता हूं तथा आडवाणी जी के स्वस्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं.'

तीन बार रहे पार्टी अध्यक्ष

लालकृष्ण आडवाणी पार्टी के एकमात्र ऐसे नेता रहे हैं जो 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद से ही सबसे ज्यादा समय तक पार्टी में अध्यक्ष पद पर बने रहे हैं.पहली बार वह 1986 से 1990 तक अध्यक्ष रहे और उसके बाद 1993 से 1998 और फिर 2004 से 2005 तक पार्टी अध्यक्ष रहे.बतौर सांसद 3 दशक की लंबी पारी खेलने के बाद आडवाणी पहले गृह मंत्री रहे, बाद में अटल जी की कैबिनट में (1999-2004) उप-प्रधानमंत्री बने.

पाकिस्तान में हुआ जन्म

आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को सिन्ध प्रान्त (पाकिस्तान) में हुआ था. वह कराची के सेंट पैट्रिक्स स्कूल में पढ़ें हैं और उनके देशभक्ति के जज्बे ने उन्हें राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया. 1947 में आडवाणी देश के आजाद होने का जश्न भी नहीं मना सके क्योंकि आजादी के महज कुछ घंटों में ही उन्हें अपने घर को छोड़कर भारत रवाना होना पड़ा.

हालांकि उन्होंने इस घटना को खुद पर हावी नहीं होने दिया और मन में इस देश को एकसूत्र में बांधने का संकल्प लेकर वह राजस्थान में आरएसएस प्रचारक के काम में लगे रहे. 1957 में आडवाणी को राजस्थान छोड़कर दिल्ली आने के लिए कहा गया जिससे कि वह लोग अटल और नवनिर्वाचित सासंदों की मदद कर सकें. दिल्ली में दफ्तर में करीब 3 साल तक काम करने के बाद आडवाणी ने अपने जीवन का एक नया अध्याय बतौर पत्रकार शुरू किया और 1960 में उन्होंने ऑर्गनाइजर में सहायक संपादक पदभार संभाला.

1980 से 1990 के बीच आडवाणी ने भाजपा को एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाने के लिए अपना पूरा समय दिया और इसका परिणाम तब सामने आया, जब 1984 में महज 2 सीटें हासिल करने वाली पार्टी को लोकसभा चुनावों में 86 सीटें मिली जो उस समय के लिहाज से काफी बेहतर प्रदर्शन था. पार्टी की स्थिति 1992 में 121 सीटों और 1996 में 161 पर पहुंच गई. आजादी के बाद पहली बार कांग्रेस सत्ता से बाहर थी और बीजेपी सबसे अधिक संख्या वाली पार्टी बनकर उभरी थी.