शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 3 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 4 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 4 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 4 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 4 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 4 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 5 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 6 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 6 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 6 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 6 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 6 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 6 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 6 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 6 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 6 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
छत्तीसगढ़

पूर्ववर्ती सरकार की योजनाओं को दुर्भावना पूर्वक बंद कर रही है साय सरकार: वर्मा

रायपुर

राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना बंद करने के भाजपा नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि पूर्वाग्रह से ग्रसित भाजपा के नेताओं का यह युवा विरोधी चरित्र है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार का छत्तीसगढ़ के युवाओं की ऊर्जा को दिशा देने और रचनात्मक प्रयोग का यह क्रांतिकारी कार्यक्रम है। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, साफ सफाई, नशाबंदी अभियान, खेल, संस्कृति, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जैसे सामाजिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के प्रोत्साहन में महत्वपूर्ण भूमिका राजीव युवा मितान क्लब के युवाओं की रही है। जन सरोकार और युवाओं के हित में संचालित इस महत्वपूर्ण योजना को दुर्भावना पूर्वक बंद किया जा रहा। योजना में यदि कुछ खामी है, तो उसे बेहतर करने का विकल्प उनके पास है, लेकीन सीधे तौर पर योजना को ही बंद करना बेहद निंदनीय है।

उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का चरित्र मूलत: युवा विरोधी है। पूर्ववर्ती सरकार ने बेरोजगारी भत्ते का बजट प्रावधान 31 मार्च 2024 तक के लिए पहले ही सुनिश्चित कर दिया था लेकिन दुर्भावना पूर्वक बेरोजगारी भत्ता की राशि भी नवंबर माह से छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं को मिलना बंद हो गया है। इसी तरह किसान न्याय योजना की चौथी किसका बजट प्रावधान भी पूर्ववर्ती सरकार ने किया है लेकिन साय सरकार की नियत किसानों को किसान न्याय योजना की चौथी किस्त देने की नहीं लग रही है।

वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं की प्रतिभाओं को तरासने और उन्हें संगठित करते हुए उपयुक्त मंच प्रदान करने प्रदेश में 13 हजार से अधिक राजीव युवा मितान क्लब संचालित हैं, जिनका पंजीयन सोसाइटी एक्ट के तहत किया गया है। चालू वित्त वर्ष के लिए 31 मार्च 2024 तक के फंड की व्यवस्था पूर्ववर्ती सरकार के बजट प्रावधान में है। फंड की आॅडिट और कार्य की मॉनिटरिंग मुख्य सचिव स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है, लेकिन साय सरकार अब दुर्भावना पूर्वक इस महत्वपूर्ण योजना को बंद कर रही है। भाजपा सरकार के इस युवा विरोधी निर्णय का जवाब छत्तीसगढ़ के युवा आने वाले लोकसभा चुनाव में देंगे।