शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 1 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 8 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 9 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 9 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 9 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 10 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 10 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 10 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 10 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 10 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 10 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 12 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 12 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 12 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 12 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 12 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 12 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 12 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 12 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 12 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात
राष्ट्रीय

श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि विवाद में पक्षकार विष्‍णु गुप्‍ता को जान से मारने की धमकी मिली

मथुरा
 श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि मामले में पक्षकार विष्‍णु गुप्‍ता ने जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी मिलने का आरोप लगाया है। हिंदू सेना के अध्‍यक्ष विष्‍णु गुप्‍ता का कहना है कि चिट्ठी के साथ तीन कारतूस भी उनके पूर्वी दिल्‍ली स्थित आवास पर भेजे गए। गुप्‍ता की शिकायत के बाद दिल्‍ली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। विष्‍णु गुप्‍ता का दिल्‍ली में मधु विहार आईपी एक्‍सटेंशन में घर है। पत्र में लिखा गया है बाबरी तो शहीद हो गई पर अब किसी मस्जिद को नहीं शहीद होने देंगे।

हिंदू सेना के अध्‍यक्ष विष्‍णु गुप्‍ता का आरोप है कि उनके घर एक पार्सल आया। इसमें तीन कारतूस के साथ जान से मारने की धमकी भरा पत्र रखा था। चिट्टी में लिखा गया है- 'विष्‍णु गुप्‍ता तू ईदगाह मस्जिद मथुरा का केस वापस ले ले। नहीं तो तुझे मार दिया जाएगा। तू इतना समझदार तो होगा कि जब ये तीन गोलियां तेरे पास तक पहुंच गई हैं तो चौथी गोली तेरे सिर में पहुंचने में टाइम नहीं लगेगा। अल्‍ला हु अकबर। आज मैं तुझे तीन गोलियां भेज रहा हूं। अगली गोली तेरे सिर में होगी। बाबरी तो शहीद हो गई। अब किसी मस्जिद को शहीद नहीं होने देंगे।'

सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है शाही ईदगाह सर्वे पर अंतरिम रोक

गौरतलब है कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने शाही ईदगाह के सर्वे पर अंतरिम रोक लगा दी थी। शीर्ष अदालत ने मुस्लिम पक्ष की मांग पर कोर्ट कमिश्‍नर के सर्वे पर रोक लगाने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश से हिंदू पक्ष को झटका लगा है। हाईकोर्ट ने शाही ईदगाह का सर्वे किए जाने का आदेश दिया था।

हिंदू पक्ष ने किए हैं ये दावे

शाही ईदगाह में सर्वे की मांग को लेकर भगवान श्रीकृष्‍ण विराजमान और सात अन्‍य लोगों ने वकील हरिशंकर जैन के माध्‍यम से इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एएसआई सर्वे की मांग की थी। याचिका में दावा किया गया था कि भगवान श्री कृष्‍ण का जन्‍मस्‍थान शाही ईदगाह मस्जिद के नीचे है। वहां कई संकेत हैं जो स्‍थापित करते हैं कि मस्जिद एक हिंदू मंदिर था। वहां एक कमल के आकार का स्‍तंभ मौजूद है जो हिंदू मंदिरों की विशेषता है। इसके अलावा वहां शेषनाग की एक छवि भी मौजूद है। उन्‍होंने जन्‍म वाली रात भगवान कृष्‍ण की रक्षा की थी।