शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई 1 घंटे पहले स्कूल यूनिफॉर्म में शराब-बीड़ी पीते छात्राएं और गांजा पीते छात्र दिखे, वायरल वीडियो ने सनसनी मचाई छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 9 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 9 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 9 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 10 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 10 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 10 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 10 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 10 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 10 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 11 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 12 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 12 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 12 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 13 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 13 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 13 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 13 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 13 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 13 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात
राष्ट्रीय

यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश, बारिश के साथ गिरेंगे ओले, न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज

नई दिल्ली
यूपी, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश हुई, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जा रही। मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश जारी रहने वाली है। वहीं, तीन फरवरी से पांच फरवरी के बीच फिर से नया बारिश का दौर शुरू होने वाला है, जिसकी चपेट में उत्तर पश्चिम भारत फिर से आएगा। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा रहा। आज पूर्वी यूपी के फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में एक से तीन फरवरी और पांच फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, पूर्वी राजस्थान में आज बारिश रिकॉर्ड किया जाएगी। इसके अलावा, तीन और चार फरवरी को भी इन राज्यों में बारिश होने वाली है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक फरवरी, पश्चिमी राजस्थान में तीन फरवरी और पूर्वी राजस्थान में चार फरवरी को ओले गिरने वाले हैं।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक फरवरी को 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने बताया है कि अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में एक और दो फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में आज और कल तेज बारिश का अलर्ट है।

वैष्णोदेवी मंदिर में बर्फबारी, जम्मू में बारिश
रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर सहित जम्मू क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में बृहस्पतिवार को सुबह बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के मैदानी इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने कहा, ''माता वैष्णोदेवी के भवन और उसके आसपास बर्फबारी हुई है। त्रिकुटा पहाड़ी क्षेत्र आज सुबह बर्फ की चादर से ढका रहा।'' उन्होंने बताया कि त्रिकुटा पहाड़ियों में भैरों घाटी और हिमकोटि तथा मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर भी बर्फबारी हुई। इसके बावजूद तीर्थयात्रा में कोई व्यवधान नहीं आया, सैकड़ों तीर्थयात्री आज सुबह कटरा आधार शिविर से रवाना हुए। वैष्णो देवी के अलावा मुगल रोड समेत किश्तवाड़, डोडा, रियासी, रामबन, कठुआ, राजौरी और पुंछ की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई।

पंजाब, हरियाणा में भारी बारिश, न्यूनतम तापमान अब भी सामान्य से ऊपर
पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में बृहस्पतिवार को बारिश हुई लेकिन इसके बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, पटियाला, गुरदासपुर, पठानकोट, फरीदकोट और मोहाली सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुई जबकि हरियाणा में अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक, भिवानी में बारिश ने दस्तक दी। पंजाब के मोगा जिले में बारिश के साथ ओले भी गिरे। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है जबकि लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पठानकोट, बठिंडा, गुरदासपुर और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.4 डिग्री सेल्सियस, 11.2 डिग्री, 10.3 डिग्री और 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।