गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 12 मिनट पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 42 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 58 मिनट पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 1 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 1 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 1 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 1 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 1 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 1 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 3 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 3 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 3 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 3 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 3 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 3 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 3 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 3 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 3 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 4 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन 4 घंटे पहले क्या है ‘Yalta 2.0’? एक मंच पर ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन, परमाणु हथियारों पर होगी महामंथन
राजनीति

लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई के ऐलान के साथ बना इंडिया गठबंधन पहले ही बिखरना शुरू हो चुका, बंगाल के बाद महाराष्ट्र में भी टूटेगा गठबंधन?

मुंबई 
लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई के ऐलान के साथ बना इंडिया गठबंधन पहले ही बिखरना शुरू हो चुका है। कई दिनों की अटकलों के बाद बुधवार को आखिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। बंगाल से शुरू हुई विपक्ष की दरार अन्य राज्यों तक फैलती नजर आ रही है। महाराष्ट्र में शिवसेना-यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने ममता बनर्जी को शेरनी बता डाला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी किसी शेरनी की तरह लड़ रही हैं। इससे इस आशंका को बल मिलने लगा है कि महाराष्ट्र में भी इंडिया अलायंस में फूट पड़ सकती है।

सीट शेयरिंग पर देवड़ा ने छोड़ी कांग्रेस
महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पर कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी का गठबंधन रहा है। लेकिन शिवसेना में दो-फाड़ होने के बाद बैलेंस बिगड़ता नजर आ रहा है। यहां पर कांग्रेस और शिवसेना में सीटों के बंटवारे को लेकर जबर्दस्त पेंच फंस रहा है। सीटों के बंटवारे की ही बात पर पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस का हाथ और साथ दोनों छोड़ दिया। असल में मिलिंद देवड़ा मुंबई दक्षिण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ते रहे हैं। 2004 से 2014 तक वह इसी सीट से सांसद चुने गए। नए बने समीकरण में उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के खाते में यह सीट जा रही है। इसको लेकर ही देवड़ा ने कांग्रेस छोड़ दी। 

संजय निरूपम बनाम संजय राउत
कुछ इसी तरह का पेच संजय निरूपम की उत्तर पश्चिम मुंबई सीट पर भी फंस रहा है। इसके अलावा संजय निरूपम और संजय राउत के बीच काफी आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला है। संजय निरूपम ने तो यहां तक कहा था कि क्षेत्रीय दल अब कांग्रेस को सलाह दे रहे हैं। संजय राउत पर हमला बोलते हुए निरूपम ने कहा था कि उन्होंने कभी कॉरपोरेशन तक का चुनाव नहीं लड़ा। वह अहंकार में आकर बातें कर रहे हैं यह इंडिया गठबंधन की सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे यह स्पष्ट संकेत मिले हैं कि महाराष्ट्र में इंडिया अलायंस के लिए सबकुछ ठीक नहीं है। पूरा मामला सीट शेयरिंग को लेकर फंस रहा है और सबकुछ यूं ही चलता रहा तो गठबंधन में फूट पड़नी तय है।