शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 6 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 6 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 6 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 6 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 6 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 7 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 7 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 8 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 8 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 9 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 9 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 9 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 9 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 9 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 9 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 9 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 9 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
छत्तीसगढ़

पुरखौती मुक्तांगन में बनेगी रामलला मंदिर की प्रतिकृति : पर्यटन मंत्री अग्रवाल

रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अयोध्या में तैयार किए गए राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की जाएगी। संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कौशल्या माता धाम में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा आयोजित रामोत्सव के आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में भव्य और दिव्य राम मंदिर प्रतिकृति तैयार की जाएगी। यह अयोध्या में बनाए गए राम मंदिर की हुबहू प्रतिकृति होगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम की तर्ज पर कौशल्या माता धाम का भी विकास किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और सांसद श्री सुनील सोनी ने माता कौशल्या पर आधारित विशेष डाक टिकिट विमोचन किया। इस मौके पर विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी विशेष तौर पर उपस्थित थे।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने रामोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे देश में उमंग और उत्साह का वातावरण है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। छत्तीसगढ़ राज्य के भांजा श्री रामलला का आज अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा हुआ और 550 वर्षो का इंतजार खत्म हुआ है। उन्होंने ने कहा कि प्रभु श्री राम के जीवन के बारे में सभी को जानना है और उनके चरित्र को अपने जीवन में उतारना है। प्रभु राम की ही कृपा है कि आज अयोध्या में श्री राम के मंदिर का निर्माण हुआ। छत्तीसगढ़ रामलला के ननिहाल है, और मैं गर्व से कह सकता हूं कि देश के एकमात्र कौशल्या माता जी का मंदिर सिर्फ कौशल्या धाम चंद्रखुरी में है और ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है। यह कौशल्या माता के जनभूमि है तो प्रभु श्री राम अपने मामा घर कई बार आए होंगे, हम सौभाग्य शाली है कि प्रभू राम छत्तीसगढ़ के मिट्टी में खेले-कूदें है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राचीन समय का कोसल प्रदेश है और प्रभु राम वनवास काल में सरगुजा से लेकर बस्तर तक पैदल चल-चल कर 14 वर्षो में से 10 से अधिक वर्ष छतीसगढ़ के पावन धरा में व्यतीत किए हैं, यहां को अनेक स्थलों से गुजरे और रुके है इस दौरान प्रभु श्री राम को माता सबरी ने चख-चख कर मीठे बेर खिलाए है। छत्तीसगढ़ के धरती को माता कौशल्या और प्रभु श्री राम के आशीर्वाद है और छत्तीसगढ़ देश का सबसे विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। विगत 550 वर्षों के सपनो को पूरा करने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का देश को एक तोहफा है। प्रभु राम जन-जन, कण-कण में बसे हैं। हम लोग हमेशा बात करते थे की रामराज्य आयेगा और आज रामराज्य आ गया है अब सभी वर्गों को न्याय मिलेगा, सबको घर मिलेगा, सबको पानी मिलेगा, राशन मिलेगा, सबको रोजगार मिलेगा, बिजली मिलेगा अब सबका सपना साकार होगा।

लोक कलाकारों ने दी भक्तिमय प्रस्तुति

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार श्री राकेश तिवारी एवं साथी द्वारा राम वन गमन नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा श्रीमती गोपा सान्याल एवं साथी द्वारा राम भजन, श्रीमती अल्का चंद्राकर एवं साथी द्वारा भजन, जसगीत एवं लोकगीत के साथ ही अनेक मानस मंडली द्वारा मानस गायन की रंगारंग प्रस्तुति दी गई।