शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 3 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 3 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 3 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 3 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 4 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 4 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 5 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 6 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 6 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 6 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 6 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 6 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 6 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 6 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 6 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 6 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

भाजपा सांसद बृज भूषण के खिलाफ महिला पहलवानों ने कोर्ट में क्या दलीलें दीं

नई दिल्ली 
भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराने वाली महिला पहलवानों ने ओवरसाइट कमेटी और इसकी रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। इस कमेटी ने (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की थी। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में बृज भूषण शरण सिंह पर इस केस में चार्ज फ्रेम करने पर सुनवाई हुई। वरिष्ठ वकील रिबीका जॉन ने शिकायतकर्ता महिला पहलवानों की तरफ से दलीलें दीं। 

एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (ACMM) प्रियंका राजपूत ने इस मामले में सुनवाई की और मामले को अगली सुनवाई के लिए 2 फरवरी, 2024 को सूचीबद्ध किया है। इस दिन बृज भूषण शरण सिंह और विनोद तोमर के वकील अपनी दलीलें पेश करेंगे। महिला पहलवानों की तरफ से वरिष्ठ वकील ने अपनी दलीलें पेश करते हुए कहा कि ओवरसाइट कमेटी POSH (Protection of Women from Sexual Harassment) Act के तहत नहीं बनाई गई थी। महिला पहलवानों की तरफ से कहा गया कि इस कमेटी की रिपोर्ट एक वैधानिक रिपोर्ट नहीं है और इसपर भरोसा नहीं किया जा सकता है। पहलवानों की वकील ने यह भी कहा कि आरोपी ने अपराध किया है और आरोपी के खिलाफ चार्ज फ्रेम करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं।

कोर्ट में महिला पहलवानों की वकील ने कहा कि ओवरसाइट कमेटी आंतरिक शिकायत कमेटी नहीं थी। उसकी कोई फाइंडिंग नहीं है, यह एक रिपोर्ट नहीं है और ना दोषमुक्ति। वरिष्ठ वकील ने एक गवाह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ब्रेथिंग एक्ससाइज सिर्फ महिला पहलवानों के लिए कराया गया था लेकिन पुरुष पहलवानों के लिए नहीं। वरिष्ठ वकील ने कहा, 'वो पैराग्राफ कहां है जिसमें कमेटी ने बृज भूषण शरण सिंह को दोषमुक्त किया है। कोई दोषमुक्ति नहीं है और रिपोर्ट तथ्यों पर आधारित नहीं है।'

महिला पहलवानों की तरफ से वरिष्ठ वकील ने अपनी दलीलें खत्म करते हुए कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और 354A के तहत अपराध किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सह-आरोपी विनोद तोमर की भूमिका उकसाने वाले की रही है। उन्होंने कहा कि तथ्य यह स्पष्ट तौर से कहते हैं कि प्रथम दृष्टया बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ केस बनता है।