शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 5 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 6 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 6 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 6 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 6 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 6 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 6 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 8 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 8 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 8 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 8 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 8 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 8 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 8 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 8 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 8 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 9 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

LAC पर चीनी सैनिक भी बोले- जयश्री राम

नई दिल्ली

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब पट आम जनता के लिए भी खुल चुके हैं। पूरे देश में सोमवार को दिवाली जैसा माहौल रहा। खास बात है कि भारत ही नहीं अमेरिका, मेक्सिको, जापान समेत दुनिया के कई देशों में राम के नाम की गूंज सुनाई दी। इसी बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जहां LAC यानी वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिक राम नाम का जयकार लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो एलएसी का है और इसमें भारतीय और चीनी सैनिक नजर आ रहे हैं। वीडियो के मुताबिक, भारतीय सैनिक जय श्री राम कहते हैं और इसके बाद चीनी सैनिकों को इसे दोहराते हुए देखा जा सकता है। लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अब तक यह भी साफ नहीं है कि वीडियो कब का है।

भारत-चीन विवाद
साल 2020 में गलवान घाटी में झड़प के बाद से ही सीमा पर भारत और चीन के रिश्ते तनावपूर्ण बने हुए हैं। हालांकि, इस बीच दोनों पक्षों में सैन्य स्तर पर कई बार बात हुई और डिसइंगेजमेंट की प्रक्रिया पर भी सहमति बनी, लेकिन हालात पूरी तरह नहीं सुधर पाए हैं। भारतीयस सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा था कि नियंत्रण रेखा के पास हालात संवेदनशील हैं।

पीटीआई भाषा के अनुसार, उन्होंने कहा था, 'उत्तरी सीमा पर हालात स्थिर लेकिन संवेदनशील हैं। हम शेष मुद्दों का समाधान तलाशने के लिए स्थापित प्रोटोकॉल और प्रक्रियाओं के अनुसार सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर बातचीत जारी रखे हुए हैं।'

यह पूछे जाने पर कि क्या पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सैनिकों की संख्या को कम करने का प्रयास किया जाएगा, उन्होंने कहा कि प्राथमिक जोर 2020 में गतिरोध शुरू होने से पहले की यथास्थिति में लौटना है।

उन्होंने कहा था, 'वर्तमान में हमारी कोशिश 2020 के मध्य से पूर्व की स्थिति में वापस जाने के लिए बातचीत जारी रखने की है। और एक बार ऐसा होने पर हम सैनिकों की संख्या में कटौती के बड़े मुद्दे पर विचार कर सकते हैं। एलएसी पर जब तक जो कुछ भी सैनिक तैनात करने की जरूरत पड़ेगी, हम करते रहेंगे।'

अयोध्या राम मंदिर
सोमवार दोपहर अयोध्या राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा हो गया है। अयोध्या में राम मंदिर की लंबाई (पूर्व-पश्चिम) 380 फीट है। इसकी चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट है। खास बात है कि मंदिर 392 स्तंभों पर टिका है और यहां 44 दरवाजे हैं।