शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 2 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 3 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 4 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 4 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 4 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 4 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 4 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 4 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 6 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 6 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 6 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 6 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 6 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 6 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 6 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 6 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 6 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 7 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारतीय जनता पार्टी ‘गांव चलो अभियान’ लॉन्च करने की तैयारी में

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी 'गांव चलो अभियान' लॉन्च करने की तैयारी में है। 4 से 11 फरवरी के बीच यह कैंपेन चलेगा जिसका फोकस गांव पर रहने वाला है। इस दौरान भाजपा का कम से कम एक कार्यकर्ता देश के 7 लाख गावों में से प्रत्येक में मौजूद रहेगा। बीजेपी वर्कर की ओर से गांव के लोगों को यह बताया जाएगा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने डेवलपमेंट के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं। साथ ही देश भर के सभी शहरी बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचेगे और लोगों को विकास कार्यों की जानकारी देंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी वर्कर्स इस दौरान राम मंदिर निर्माण को लेकर भी चर्चा करेंगे।

भाजपा ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले यह बड़ा अभियान चलाने का प्लान बनाया है। पीएम मोदी इस दौरान देश भर में 140 से अधिक सार्वजनिक सभाएं कर सकते हैं। गांव चलो अभियान के तहत यह टारगेट रखा गया है कि पार्टी को हर एक बूथ पर करीब 51% वोट मिले। अगर 2019 के चुनाव में यह टारगेट हासिल कर लिया गया हो तो इस बार उसे और आगे पहुंचाना है। मालूम हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी ने इस तरह का कैंपेन लॉन्च किया था। ऐसा माना जाता है कि मतदाताओं से जुड़ने में पार्टी को इसका लाभ भी मिला।

अभियान के लिए टीमों के गठन का तरीका तय
पार्टी रणनीतिकारों की ओर से इस अभियान के लिए टीमों के गठन का तरीका तय किया जा चुका है। इसके तहत राज्य-स्तरीय टीमें बनाई जाएंगी जिसमें एक संयोजक और चार सह-संयोजक होंगे। जिला स्तरीय टीमों में एक संयोजक और दो सह-संयोजक होंगे। मंडल वाली टीमों में एक संयोजक और एक ही सह-संयोजक होगा। गांव और शहरी टीमों का एक संयोजक होगा। 11 फरवरी को यह कैंपेन समाप्त होने के बाद भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी खत्म नहीं होगी। गांव या शहरी बूथ पर जाने वाले कार्यकर्ता को लोकसभा चुनाव समाप्त होने तक 15 दिनों में एक बार वहां का दौरा करना होगा।

क्लस्टर इंचार्ज देगा पार्टी प्रत्याशी के बारे में जानकारी
दूसरी ओर, पीएम मोदी रैलियां, सार्वजनिक सभाएं और रोड शो करते नजर आएंगे। इस दौरान वह 140 से अधिक संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारियों से पार्टी उम्मीदवारों के बारे में जानकारी लेंगे। पार्टी से जुड़े लोगों ने बताया कि यह सब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी सूत्रों ने बताया कि 7-8 लोकसभा सीटें ऐसे प्रत्येक क्लस्टर का हिस्सा हैं। इसका नेतृत्व स्थानीय भाजपा नेता करता है, मगर वो चुनाव नहीं लड़ता। प्रधानमंत्री मोदी प्रत्येक क्लस्टर में से कम से कम एक निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करने वाले हैं, जहां वो बड़ी रैली या रोड शो करते नजर आएंगे। पीएम मोदी क्लस्टर प्रभारी के साथ-साथ निर्वाचन क्षेत्र के स्थानीय नेताओं से भी बातचीत करेंगे।