गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति 14 मिनट पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नति छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति 29 मिनट पहले छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त 58 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर मोहला में दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ में चार IAS अधिकारियों को पदोन्नति, सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत 1 घंटे पहले तकनीक से आसान हुई खेती-किसानी, ऑनलाइन टोकन से किसानों को मिली राहत जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम 1 घंटे पहले जलदूत ऐप द्वारा भूजल स्तर सर्वे में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में 1 घंटे पहले ग्रामीणों को मिला अपने घर का कानूनी हक, स्वामित्व योजना में आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत 1 घंटे पहले आठ महीने से पेंशन का इंतजार कर रहे जितेंद्र दास को सीएम हेल्पलाइन 1076 ने दिलाई राहत टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 1 घंटे पहले टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम वेतन पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें 2 घंटे पहले 2027 वर्ल्ड कप में खेलेंगे रोहित-कोहली? शुभमन गिल के बयान ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट 3 घंटे पहले BS6 वाहन मालिकों को बड़ी राहत! अब 3 साल तक वैध रहेगा PUC सर्टिफिकेट पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? 3 घंटे पहले पाकिस्तानी गेंदबाजों की नो बॉल से मचा हड़कंप, 9 मैच में 106 बार तोड़ी लाइन, फिक्सिंग का शक? धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी 3 घंटे पहले धान की खेती से आगे बढ़कर सब्जी उत्पादन में रूकमणी ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित 4 घंटे पहले नर्सिंग सहायक एवं सामान्य कर्मचारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान 4 घंटे पहले वाहन स्वामी घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं ई-चालान का भुगतान टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित 4 घंटे पहले टीएसपी परियोजना के तहत सरसों एवं कुसुम का उन्नत बीज का किया गया वितरित जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 4 घंटे पहले जिले में अब तक 5538 किसानों से 20 हजार 681.44 मीट्रिक टन धान का उपार्जन 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित 4 घंटे पहले 15 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री शून्य घोषित अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात 4 घंटे पहले अबूझमाड़ के दुर्गम गांवों तक पहुंची सुशासन एक्सप्रेस, घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाओं की सौगात जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 4 घंटे पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज
राष्ट्रीय

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद गर्भ गृह में कब विराजेंगे राम लला- जानें 16 से 22 जनवरी तक का पूरा शेड्यूल

अयोध्या अयोध्या राम मंदिर में स्थापित होने वाली राम लला की मूर्ति को कर्नाटक के मूर्तिकार अरूण योगीराज ने तैयार किया है। यही मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के लिए चयनित की गई है और प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 16 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगा। सात दिनों तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा। मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि अरूण योगीराज द्वारा तैयार की गई मूर्ति को ही चयनित किया गया है और इसी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल

  •     16 जनवरी से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की हुई शुरूआत , मंदिर ट्रस्ट कार्यक्रम को होस्ट करेगा।
  •     17 जनवरी को राम लला की मूर्ति अयोध्या पहुंचेगी। श्रद्धालु सरयू जल मंगल कलश में लेकर राम मंदिर पहुंचेंगे।
  •     18 जनवरी गणेश अंबिका पूजन से कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत होगी। इसके बाद वरूण पूजा, मातृका पूजा, ब्राह्मण वरण और वास्तु पूजा होगी।
  •     19 जनवरी नवग्रह और हवन के लिए पवित्र अग्नि प्रज्जवलित कर दी जाएगी।
  •     20 जनवरी कोो राम जन्मभूमि मंदिर को सरयू जल से धोया जाएगा। वास्तु शांति और अन्नदिवस पूजा की जाएगी।
  •     21 जनवरी को राम लला को स्नान कराया जाएगा और मूर्ति को वैदिक रीति से स्थापित किया जाएगा।
  •     22 जनवरी को 12.30 बजे से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू होगा। 150 देशों के लोग शामिल होंगे।

15-200 किलो वजनी पत्थर से बनी मूर्ति

अयोध्या में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने बताया कि दूसरे सभी मूर्तियों में से अरूण योगीराज की मूर्ति का चयन किया गया है। यह मूर्ति तैयार करने मे करीब 150-200 किलो पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। मूर्ति भगवान राम के 5 वर्ष की अवस्था को दर्शाने वाला है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस राम लला की पूजा पिछले 70 वर्षों से की जा रही है, उन्हें भी गर्भ गृह में ही स्थापित किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को संपन्न होगा और 16 जनवरी से कार्यक्रम की शुरूआत हो जाएगी।

शीशम के पलंग पर सोएंगे प्रभु राम

16 जनवरी से शुरू हो रहा  अनुष्‍ठान में रामलला के विग्रह के अधिवास अनुष्‍ठान होंगे. इसके बाद गर्भगृह में रामलला के विग्रह का प्रवेश, गणेश पूजन, यज्ञ कुंड की स्‍थापना, गर्भगृह का पवित्रीकरण, प्रभु का शैय्या अधिवास और फिर विग्रह की सिंहासन पर स्‍थापना की जाएगी.

इस तरह प्रभु राम के विग्रह की जीवन कारक द्रव्यों के अलावा शैय्या अधिवास की विशेष योजना है. इस प्रक्रिया में रामलला को शीशम के नवनिर्मित पलंग पर शयन कराया जाएगा. इसके लिए विशेष गद्दा, रजाई, चादर व तकिया आदि भी तैयार किए गए हैं. प्रभु का शैय्या अधिवास 21 जनवरी को रात्रि में होगा. रामलला के आसन का भी विशेष पूजन किया जाएगा.

ये प्रमुख आचार्य कराएंगे अनुष्‍ठान

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्‍ठा के अनुष्‍ठानों को विद्वान आचार्य संपन्‍न कराएंगे. इसमें आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्राविड़, प्रमुख आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित, अरुण दीक्षित, सुनील दीक्षित, दत्तात्रेय नारायण रटाटे, गजानन जोतकर, अनुपम दीक्षित शामिल हैं.

प्राण प्रतिष्ठा का शेड्यूल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. 22 जनवरी को कूर्म द्वादशी के दिन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के बीच मृगशिरा नक्षत्र में मूर्ति की प्राण प्रतिष्‍ठा होगी. काली शिला से बनी रामलला की मूर्ति 51 इंच लंबी है. जिसका वजन करीब डेढ़ सौ से दो सौ किलो के बीच है. यह मूर्ति प्रभु राम के 5 वर्षीय बालक रूप की है, जिसमें वे धनुष-बाण से सुसज्जित हैं.