Movies

वीकेंड में लगी फ़िल्म फुकरे 3 की लॉटरी!… शाहरुख खान की जवान को भी दी करारी मात…

इंपेक्ट डेस्क.

Fukrey 3 Box Office Collection Day 5: ‘फुकरे’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी ‘फुकरे 3’ पिछले महीने 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘फुकरे 3’ फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। कॉमेडी और ड्रामा से भरी हुई इस फिल्म में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह ने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है। अगर आप फिल्म के बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर नजर डालें तो इसने शुरुआती दो दिनों में ज्यादा कलेक्शन नहीं किया था। लेकिन तीसरे दिन से इसने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि बाकी फिल्मों को पीछे कर दिया। वहीं, फिल्म को वीकेंड का भी पूरा फायदा मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पांचवे दिन ‘फुकरे 3’ कितना बिजनेस कर सकती है।

वीकेंड का मिला पूरा फायदा 
‘फुकरे 3’ की कहानी दर्शकों को एक बार फिर से सिनेमाघरों तक खींच रहा है। फिल्म में चूचा से लेकर हनी और भोली पंजाबन तक ने अपनी एक्टिंग से फिल्म की पूरी कहानी में जान डाल दी है। ‘फुकरे 3’ ने पहले दिन 8.82 करोड़ कमाए थे, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 7.81 करोड़ रुपए की कमाई की थी। तीसरे दिन की बात करें तो वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में बेहतरीन उछाल देखने को मिली है। तीसरे दिन (शनिवार)   ‘फुकरे 3’ 11.67 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। वहीं, चौथे दिन (रविवार) को 15.18 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि ये अभी रफ डाटा है। ऐसे में अब लोगों की नजरें पांचवे दिन पर टिकी हुई हैं। Sacnilk की अर्ली  रिपोर्ट के अनुसार फुकरे 3 सोमवार को 12.00 का बिजनेस कर सकती है।  अगर ये आंकड़ा सही रहा ये फिल्म पांच दिनों में ही 55.48 करोड़ का कलेक्शन कर लेगी। अगर जवान की बात करें तो  Sacnilk की अर्ली  रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को शाहरुख खान की जवान 8.14 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है।

इस बार फिल्म में पूरा हुआ ऋचा चड्ढा का सबसे बड़ा सपना
फिल्म ‘फुकरे 3’ में ऋचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह लीड रोल में हैं। फुकरे के पहले दोनों पार्ट में दिखाया गया था कि कहीं न कहीं ऋचा चड्ढा यानी भोली पंजाबन पॉलिटिशियन बनना चाहती हैं, लेकिन ऐसा हो नहीं पाता है। वहीं, अब ‘फुकरे 3’ में उनके पॉलिटिशियन बनने के सपने को बड़े ही मजाकिया तरीके से दिखाया गया है। फिल्म की कहानी ऑडियंस को काफी अट्रैक्ट कर रही है। मूवी को क्रिटिक्स ही नहीं फैंस के भी अच्छे रिव्यू मिले हैं।