viral news

महिला ने मोटापा कम करने के लिए खर्च कर डाले 2300000 रुपये… जानिए क्या है यह उपाय जो कर देता है Fat गायब…

इम्पैक्ट डेस्क.

वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है। सालों लग जाते हैं जब जाकर मोटापा पीछा छोड़ता है। कई बार डाइट या एक्सरसाइज भी काम नहीं आते हैं। थक-हारकर कुछ लोग सर्जरी का भी सहारा लेते हैं। मैरीलैंड की रहने वाली 37 वर्षीय फोटोग्राफर एशले बिंग वजन कम करने के लिए कई सालों से यो-यो डाइटिंग पर थी। जब उसे महसूस हुआ कि उसे इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है, तो उसने वेट लॉस सर्जरी कराने का फैसला किया। उसने वर्टिकल स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी (VSG) का ऑप्शन चुना, जिसमें सर्जन पेट के आकार को कम करते हैं।
इनसाइडर की एक रिपोर्ट (Ref) के अनुसार, इस सर्जरी से उसे काफी फायदा मिला और उसने एक साल के भीतर 100 पाउंड लगभग 45 किलो वजन कम कर लिया। हालांकि उसने कभी वर्कआउट करना नहीं छोड़ा। वजन कम करने वाली इस सर्जरी पर उसने 28,000 डॉलर (23 लाख रुपये से ज्यादा) खर्च किए। हालांकि अपना रिजल्ट देखकर उसे इतने पैसे खर्च करने का कोई गम नहीं है। चलिए जानते हैं कि वर्टिकल स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी सर्जरी क्या होती है और यह वजन कम करने में कैसे सहायक है।

VSG Surgery कैसे की जाती है ?

VSG Surgery कैसे की जाती है ?

इस सर्जरी में आपको दर्द हो सकता है। सर्जरी के दौरान सर्जन चार से पांच छोटे चीरे लगाता है जोकि आमतौर पर आपकी उंगलियों की चौड़ाई के बराबर होता है। पेट के आकार को कम करने के लिए चीरों में छोटे उपकरण का इस्तेमाल किया जाता है। इसे ठीक होने में कम से कम दो दिन लग सकते हैं।

VSG Surgery से वजन कैसे कम होता है?

VSG Surgery से वजन कैसे कम होता है?

वास्तव में इस सर्जरी में पेट के साइज को कम किया जाता है। इससे यह फायदा होता है कि आप कम ही खा पाते हैं. दूसरा आपको भूख भी कम लगती है क्योंकि इस सर्जरी में भूख बढ़ाने वाला हार्मोन कम हो जाता है। जाहिर है जब आप कम खाएंगे तो मोटापा बढ़ने का जोखिम भी उतना ही कम हो जाएगा।

वर्टिकल स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी (VSG Surgery) क्या है?

वर्टिकल स्लीव गैस्ट्रेक्टोमी (वीएसजी) एक मेडिकल सर्जरी है जिसके दौरान आपके पेट का आकार तीन या चार औंस तक कम हो जाता है। इसके बाद आप कम खा पाते हैं। भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलिन का लेवल कम हो जाता है। इस सर्जरी से एक्स्ट्रा बॉडी फैट 60 परसेंट तक कम हो सकता है।

VSG Surgery के क्या फायदे हैं?

VSG Surgery के क्या फायदे हैं?
  • भूख कम लगती है
  • आप कम खाना शुरू कर देते हैं
  • कुपोषण का जोखिम कम होता है
  • डंपिंग सिंड्रोम का खतरा नहीं
  • एक बार वजन कम होने के बाद कम ही रहता है
  • 40 से अधिक वजन संबंधी बीमारियों एक सम्पूर्ण हल है यह सर्जरी

VSG Surgery की कॉस्ट क्या है और रिकवरी में कितना टाइम लगता है?

VSG Surgery की कॉस्ट क्या है और रिकवरी में कितना टाइम लगता है?

वजन घटाने वाली अन्य सर्जरी की तरह, वीएसजी को आपके वजन घटाने को बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सर्जरी के तुरंत बाद आप खाना शुरू कर सकते हैं। 24 घंटों के भीतर तरल और नरम भोजन ले सकते हैं। सर्जरी के 10 दिन बाद, छह सप्ताह, तीन महीने, छह महीने और उसके बाद साल में डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। कुल मिलाकर यह एक या डेढ़ साल का प्रोसेस है। भारत में इस सर्जरी की कॉस्ट तीन से पांच लाख रुपये के बीच है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।