Google Analytics Meta Pixel
Thursday, March 12, 2026
news update
State News

रक्षाबंधन आज या कल? जानें राखी बांधना कब रहेगा शुभ…

इम्पैक्ट डेस्क.

रक्षाबंधन 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त

आज श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि है और आज ही सावन का आखिरी दिन भी है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन मनाया जाएगा। दरअसल आज पूर्णिमा तिथि के आरंभ के साथ ही भद्रा लग जाएगी और यह भद्राकाल पूरे दिन तक चलेगी। भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ होता है ऐसे में आज श्रावणी पूर्णिमा होने के बावजूद राखी नहीं बांधी जा सकेगी। भद्रा रात के 09 बजकर 01 पर समाप्त होगी फिर राखी बांधी जा सकती है। 

पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 30 अगस्त 2023 की सुबह 10 बजकर 58 बजे से
पूर्णिमा तिथि का समापन: 31 अगस्त की सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक

भद्रा की शुरुआत: 30 अगस्त की सुबह 10 बजकर 59 मिनट बजे से 

भद्रा की समाप्ति: 30 अगस्त की रात 09 बजकर 01 मिनट पर

राखी बांधने का मुहूर्त: 30 अगस्त की रात 09 बजकर 03 मिनट से 31 अगस्त 2023 की सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

रक्षाबंधन भद्रा पूंछ: 30 अगस्त की शाम 05:30 बजे से शाम 06:31 बजे तक
रक्षाबंधन भद्रा मुख: 30 अगस्त की शाम 06:31 बजे से रात 08:11 बजे तक

आज रक्षाबंधन पर इतने बजे तक रहेगी भद्रा

शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन के त्योहार पर जब भद्राकाल न रहे तब राखी बांधनी चाहिए। इस बार श्रावण पूर्णिमा तिथि के शुरू होने के साथ ही भद्रा लग जाएगी जो पूरे दिन चलेगी। आज भद्राकाल का समय सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और रात 9 बजकर 01 मिनट पर खत्म होगा। ऐसे में भद्राकाल के खत्म होने के बाद ही राखी बांधना शुभ रहेगा। 

रक्षाबंधन पर बना पंच महायोग

इस वर्ष रक्षाबंधन पर कई दशकों के बाद पंच महायोग बना हुआ है। ज्योतिष गणना के मुताबिक इस वर्ष रक्षाबंधन पर सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र और शनि ग्रह मिलकर पंच महायोग का निर्माण किया। ऐसे में सभी के लिए राखी का त्योहार बहुत ही शुभ रहने वाला होगा।