State News

अगस्त महीने में इतने दिन रहेंगी बैंक की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट…

इम्पैक्ट डेस्क.

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी किया जाता है। ऐसे में रिजर्व बैंक ने अगस्त महीने में पढ़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया है। देश में अलग अलग जोन में बैंक कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अगर आप बैंक में अपना खाता खुलवाने जा रहे हैं या बैंक से जुड़ा कोई दूसरा जरूरी काम कराने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको इन छुट्टियों की लिस्ट पर गौर कर लेना चाहिए। अगर आप जानना चाहते हैं कि अगस्त में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में बता दें कि अगस्त महीने में कुल 14 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। रिजर्व बैंक की गाइडलाइन की मानें, तो सभी बैंक सार्वजनिक अवकाश पर बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंक कि कुछ छुट्टियां राज्य स्पेसिफिक भी हैं।

6 अगस्त 2023 – रविवार का साप्ताहिक अवकाश
8 अगस्त 2023 – गंगटोक में तेन्दोंग ल्हो रम फात के चलते बैंक बंद रहेंगे
12 अगस्त 2023 – दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
13 अगस्त 2023 – रविवार का साप्ताहिक अवकाश

15 अगस्त 2023 – स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी
16 अगस्त 2023 – पारसी नववर्ष के चलते मुंबई, नागपुर और बेलापुर में बैंक बंद रहेंगे
18 अगस्त 2023 – श्रीमंत शंकरदेव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
20 अगस्त 2023 – रविवार का साप्ताहिक अवकाश

26 अगस्त 2023 – इस दिन चौथे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी
27 अगस्त 2023 – रविवार का साप्ताहिक अवकाश
28 अगस्त 2023 – पहले ओणम के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे
29 अगस्त 2023 – तिरू ओणम के चलते कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे

30 अगस्त 2023 – रक्षा बंधन के कारण जयपुर और शिमला में बैंक बंद रहेंगे
31 अगस्त 2023 – रक्षा बंधन/श्री नारायण गुरु जयंती/पंग-लाहब सोल के कारण देहरादून, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे