Friday, January 23, 2026
news update
Big news

पूर्वोत्तर राज्य को दहलाने की साजिश नाकाम : 800 जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर बरामद, शख्स गिरफ्तार…

इम्पैक्ट डेस्क.

असम राइफल्स और पुलिस ने पूर्वोत्तर राज्य को दहलाने की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। बलों ने कछार जिले के कलैन मासिमपुर रोड पर पंजीकरण वाले एक वाहन से जिलेटिन की 400 छड़ें और 400 डेटोनेटर बरामद किए। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए। एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर असम राइफल और कलैन पुलिस ने गुमरा निवासी प्रसेनजीत वैष्णव (24 वर्शीय) को गिरफ्तार किया। वह  AS 11 CC 9214 पंजीकरण वाली सूमो गाड़ी चला रहा था। 

कलैन मासिमपुर रोड पर चलाए जा रहे इस अभियान में वाहन से 400 जिलेटिन की छड़ें और 400 डेटोनेटर बरामद किए गए। प्रसेनजीत ने मेघालय से ये विस्फोटक खरीदे थे। संदिग्ध को रोकने और खतरनाक सामग्रियों को जब्त करने के लिए अधिकारियों द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई, जिससे संभावित नुकसान को रोका जा सका और सार्वजनिक सुरक्षा के संभावित खतरे को टाल दिया गया। 

असम राइफल्स ने आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए प्रसेनजीत बैष्णव को कलैन पुलिस को सौंप दिया। कछार के एसपी नुमल महट्टा ने सफल अभियान पर संतोष व्यक्त करते हुए घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ‘असम राइफल्स के साथ एक संयुक्त अभियान में कलैन पुलिस ने कलैन मासिमपुर रोड पर AS 11 CC 9214 पंजीकरण संख्या वाले एक वाहन से 400 जिलेटिन की छड़ें और 400 डेटोनेटर बरामद किए। एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!