Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
viral news

शाहरुख खान को देख कंट्रोल खो बैठी फैन ने किया कुछ ऐसा, लोग बोले- इसे जेल में डालो…

इम्पैक्ट डेस्क.

शाहरुख खान का उनकी फीमेल फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज है। उन्हें देखकर लड़किया अक्सर ऐसी हरकतें कर बैठती हैं, जो सुर्खियां बन जाती हैं। दुबई में किंग ऑफ रोमांस के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनके कई फैन्स चिढ़ गए। दरअसल एक इवेंट में शाहरुख पहुंचे तो वहां मौजूद लोग उन्हें ग्रीट करने के लिए दौड़े। मौके पर कुछ लड़कियां भी थीं जिनमें से एक ने शाहरुख खान को किस किया। अब वीडियो वायरल होने पर लोगों के तरह-तरह के रिऐक्शंस सामने आ रहे हैं।

किस के बाद भड़के शाहरुख के फैन्स
भारत ही नहीं इंडिया के बाहर भी शाहरुख खान की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर इवेंट्स में फैन्स की क्रेजी हरकतों का सामना करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला। वीडियो दुबई का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि शाहरुख एक इवेंट में पहुंचते हैं। वहां कुछ लड़के आगे आकर उनके हाथ पर किस करते और उन्हें गले लगाते दिखाई देते हैं। इसके बाद एक लड़की उनसे पूछती है, क्या मैं आपको किस कर सकती हूं? इसके बाद फैन गाल पर किस कर लेती है। शाहरुख मुस्कुराते रहते हैं। वीडियो पर शाहरुख के कई फैन भड़क गए हैं।

अगर लड़के ने माधुरी को किस किया होता…
बाद में कुछ लड़कियां शाहरुख के साथ सेल्फी लेती हैं। वीडियो शाहरुख के फैन पेज और कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर है। इन पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। लड़की को किस करते देख एक ने लिखा है, जेल में डालो लड़की को। एक ने लिखा है, इतना कूल भी नहीं है। सोचिए अगर इसका उलटा हुआ होता तो। एक और कमेंट है, अगर किसी मेल अडल्ट फैन ने ऐसा माधुरी के साथ किया होता तो भी इतना कूल होता? कई लोग शाहरुख से मिलने वालों को लकी भी बता रहे हैं।