Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big news

ED के शिकंजे में आए मंत्री सेंथिल बालाजी की होगी बाईपास सर्जरी, डॉक्टर बोले- जल्दी कराएं…

इम्पैक्ट डेस्क.

तमिलनाडु सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी को ईडी ने आज सुबह ही गिरफ्तार किया था और उसके बाद वह बीमार पड़ गए थे। उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था। अब खबर है कि उन्हें अस्पताल ने बाईपास सर्जरी कराने को कहा है। अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि वह दिल की बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित हैं और उनकी जल्द से जल्द बाईपास सर्जरी हो जानी चाहिए। अस्पताल में उनकी कोरोनरी एंजियोग्राम टेस्ट किया गया, जिसके बाद यह सिफारिश की गई है। यह टेस्ट एक तरह से दिल का एक्सरे होता है।