Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
District Bastar (Jagdalpur)

जगदलपुर : ‘हरा सोना’ से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा… बाल-बाल बची कई जिंदगियां… हो सकता था बड़ा हदसा…

इम्पैक्ट डेस्क.

शहर के गुरुनानक चौक पर शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक जिसमें हरा सोना लदा था। वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। लेकिन एक बड़ी घटना होने से बच गई। घटना की जानकारी लगते ही यातायात पुलिस के साथ ही बोधघाट थाना प्रभारी भी मौके पर आ पहुंचे। वहीं मजदूर लगाने के साथ ही ट्रक में लदे तेदुपत्ता को निकालने का काम शुरू कर दिया गया।

मामले के बारे में बोधघाट थाना प्रभारी दिलबाग सिंह ने बताया कि बीजापुर से तेदुपत्ता से भरा ट्रक नादगांव के लिए रवाना हुआ था। जिसके बाद जैसे ही ट्रक जगदलपुर के गुरुनानक द्वार के पास मोड़ पर पहुंचा। ट्रक चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद ट्रक सड़क किनारे पलटी गया। घटना जिस जगह हुई है। वहां रोजाना आटो चालकों के साथ ही मजदूर बैठकर काम की तलाश करते हैं। सुबह हुए हादसे के चलते एक बड़ी घटना होने से टल गई। इसके अलावा वहीं एक ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है, जिसके चपेट में आने से ट्रक बच गया नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।