Friday, January 23, 2026
news update
Politics

आरजेडी ने नई संसद की ताबूत से कर दी तुलना : ट्वीट कर की विवादित टिप्पणी, फिर ये दी सफाई…

इम्पैक्ट डेस्क.


नई संसद का पीएम मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। लेकिन बावजूद इसके इस पर सियासत नहीं थम रहा है। उद्घाटन के थोड़ी देर बाद ही बिहार की सत्ताधारी पार्टी आरजेडी ने एक विवादित ट्वीट कर सियासी घमासान और तेज कर दिया है। आरजेडी की तरफ से किए गए ट्वीट में नई संसद की तुलना एक ताबूत से की गई है। जिसमें एक तरफ नए संसद भवन का फोटो है, तो वहीं दूसरी तरफ ताबूत का। जिसपर काफी रिट्वीट भी हुए हैं।


आरजेडी की तरफ से किए गए ट्वीट में एक तरफ ताबूत और दूसरी तरफ नई संसद का फोटो दिखाते हुए कैप्शन दिया गया है। ये क्या है?

वहीं इस ट्वीट पर एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि लोकतंत्र के पुजारी सब लोग हैं। लेकिन इतिहास बदलने का जो प्रयास किया जा रहा है। उसका सांकेतित प्रतिबिंब हमारी पार्टी ने दिखाया है। लोकतंत्र के मंदिर को बीजेपी ने अपना मंदिर और भवन समझ लिया है। ये समारोह और भव्य होता, अगर 19 विपक्षी दल भी शामिल होते। संसद भवन की ताबूत से तुलना पर उन्होने कहा कि इतिहास को दफ्न किया जा रहा है। उसका सांकेतिक रूप दिखाया गया है। लोकतंत्र के मंदिर का भगवाकरण हो रहा है। ये लोकतंत्र का अपमान है। विपक्ष की अहमियत को नकारा नहीं जा सकता है। 

error: Content is protected !!