CG : यहां फिल्म पुष्पा के स्टाइल में हो रही थी सागौन की तस्करी… लकड़ी के साथ पिकअप वाहन पकड़ाया…

इम्पैक्ट डेस्क.

बीजापुर। छत्तीसगढ़ भोपाल पटनम से तेलंगाना सागौन लकड़ी तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं रहा है। तस्कर रोजाना नई-नई तरीकों से तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। इस बार पिकअप में पुष्पा फ़िल्म की तर्ज पर तस्करी करते पिकअप वाहन को भोपालपटनम में पकड़ा गया।

फारेस्ट विभाग पर अब भी सवाल उठ रहा है की वाहन को पकड़ा तो जा रहा है, लेकिन किसके यहां से वाहन में डाला जा रहा है। उस स्थल व उन लोगों के यहां छापा मारने में वन अमला क्यों सफल नहीं हो रहे हैं या दाल में कुछ काला है। अब देखना होगा की वनकर्मियों को वन कटाई को रोक पाने में सफलता मिलती है या नहीं।

You May Also Like

error: Content is protected !!