Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District bilaspurState News

शनिवार की दरमियानी रात बिलासपुर में गुंडागर्दी… गैंगवार जैसे हालात… चार आरोपी गिरफ़्तार

Getting your Trinity Audio player ready...

इम्पेक्ट न्यूज़। बिलासपुर।

बिलासपुर में एक बार फिर खूनी गैंगवार के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी लोग अधमरा छोड़कर फरार हो गए। घटना तारबाहर थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। सीसीटीवी फ़ुटेज के आधार पर चार आरोपियों की गिरफ़्तारी की गई है।

घायल युवक अवस्था में सिम्स लाया गया। अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति को गंभीरता के साथ लेते हुए घायल युवक को अपोलो रिफर किया है। देर रात दो गुटों के संघर्ष में पीड़ित को दोड़ा दौड़ाकर मारा गया है।

CCTV फुटेज के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी देते चलें कि लम्बे अन्तराल के बाद एक बार फिर गैंगवार की घटना सामने आयी है। बहरहाल घटना के बाद पुलिस महकमा में बेचैनी भी बढ़ गयी है।

शनिवार रात्रि करीब 1:30 बजे के आसपास हैवंस पार्क के सामने गैंगवार की जानकारी सामने आयी है। सूत्रों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार गैंगवार की घटना मैडी और वसीम खान गुट के बीच हुई है।

गैंगवार की घटना में बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर रितेश निखारे उर्फ मेडी, सिद्धार्थ शर्मा उर्फ छोटू, साबिर उर्फ रानू खान, गोलू विदेशी, आदित्य प्रकाश दुबे, सोनू खान, प्रिंस शर्मा, काव्य गढ़ेवाल और अन्य हमलावर शामिल हैं। सभी ने मिलकर भास्कर वर्मा को गाली देते हुए दोनों तरफ से घेर लिया। इसके बाद पीड़ित भास्कर वर्मा को सभी ने दौड़ा-दौड़ा बुरी तरह पीटा।

सूत्रों की माने तो मेडी ऊर्फ रितेश निखारे गैंग के लोग परम्परागत के साथ अजीवो गरीब हथियार के साथ भास्कर वर्मा पर हमला किया। मार खाकर जब भास्कर वर्मा खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया तो आरोपी लोग मरा समझकर फरार हो गए। घटना के बाद भास्कर वर्मा के एक दोस्त ने अपने साथियों को फोन किया। किसी तरह घायल भास्कर को अस्पताल सिम्स पहुंचाया गया। गंभीर हालत देखते हुए सिम्स ने घायल को अपोलो अस्पताल के लिए रिफर कर दिया है।

मामले की जांच तारबहार थाना पुलिस कर रही है। भास्कर वर्मा के दोस्त नवीन गोस्वामी ने पुलिस को बताया कि गैंग के लोग पिछले कई दिनों से भास्कर का पीछा कर रहे थे। रात करीब 10 बजे के आसपास भास्कर ने उसे फोन कर हैवेन्स पार्क के सामने बुलाया था। फोन पर भास्कर ने बताया कि उसकी गाड़ी खराब हो गयी है। इसके बाद वह हेवंस पार्क गली के सामने पहुंचा। अभी उससे बातचीत हो रही थी कि अचानक 2 कार और 3 बाइक पर सवार होकर 10-15 लोग पहुंच गए। भास्कर वर्मा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार

मामले में तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट चकरभाठा निवनासी नवीन गोस्वामी की शिकायत पर दर्ज किया गया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश को लेकर भास्कर वर्मा पर फरसा नुमा हथियार से हमला किया है। भास्कर का अपोलो में उपचार चल रहा है। मा्मले में विवेचना जारी है। पकड़े गए आरोपियों का नाम काव्य गढ़ेवाल निवासी कोनी,सिद्धार्थ शर्मा निवासी राजेंद्र नगर, प्रिंस शर्मा निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर, और आयुष मराठा निवासी कुदुदंड है।दो अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।