Google Analytics Meta Pixel
Health

फ्रिज में नहीं रखने चाहिए ये-ये चीजें… कितने दिनों तक क्या रहता है सेफ?, यहां जानें सब…

इम्पैक्ट डेस्क…

गर्मियां आते ही फ्रिज की उपयोगिता बढ़ जाती है। खाने के सामान और फल वगैरह ज्यादा तापमान में खराब रोने के चांसेज रहते हैं। कई बार बचा हुआ खाना भी लोग फ्रिज में रखते हैं। खासतौर पर आटा ज्यादातर घरों में ज्यादा गूंधकर फ्रिज में रखा जाता है। कई लोगों के मन में यह डाउट भी आता है कि आटा कितने दिन तक फ्रिज में रखना सही है। ऐसे ही कई फूड आइटम्स हैं जिनको लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि इन्हें फ्रिज में रखना है या नहीं। रखना भी है तो कितने दिन के बाद तक इन्हें खाना सेहत के लिहाज से सेफ है। यहां आप जान सकते हैं कि फ्रिज में कौन सी चीज कितने वक्त तक स्टोर करना ठीक है। सारी सब्जियां और फल फ्रिज में रखने के लिए नहीं होते। जैसे पपीता, केला और यहां तक कि तरबूज भी अगर कटा नहीं है तो इसे फ्रिज से बाहर रखना ठीक होता है। पपीता और केला अगर आप फ्रिज में रखेंगे तो ये जल्दी पक जाएंगे। सेब से एथिलीन गैस निकलती है। इसलिए इन्हें अलग स्टोर करना चाहिए। आप इन्हें फ्रिज में भी रख रहे हैं तो दूसरे फलों से अलग रखें। स्ट्रॉबेरी, ब्लू बेरी और बाकी जितने भी बेरी फल होते हैं, इन्हें जब तक खाने न जाएं तब तक धोना नहीं चाहिए। फ्रिज में भी इन्हें बंद कंटेनर में रखें और सूखा रखना जरूरी है। टमाटर को फ्रिज में न रखें वर्ना ये जल्दी खराब हो जाएंगे। इन्हें एक अलग बर्तन में नमी और धूप से बचाकर रखें। बैंगन को भी कमरे के तापमान पर स्टोर कर सकते हैं। फ्रिज में 3 दिन तक रख सकते हैं और जल्दी बनाकर खा लें। 

गर्मियां आते ही फ्रिज की उपयोगिता बढ़ जाती है। खाने के सामान और फल वगैरह ज्यादा तापमान में खराब रोने के चांसेज रहते हैं। कई बार बचा हुआ खाना भी लोग फ्रिज में रखते हैं। खासतौर पर आटा ज्यादातर घरों में ज्यादा गूंधकर फ्रिज में रखा जाता है। कई लोगों के मन में यह डाउट भी आता है कि आटा कितने दिन तक फ्रिज में रखना सही है। ऐसे ही कई फूड आइटम्स हैं जिनको लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि इन्हें फ्रिज में रखना है या नहीं। रखना भी है तो कितने दिन के बाद तक इन्हें खाना सेहत के लिहाज से सेफ है। यहां आप जान सकते हैं कि फ्रिज में कौन सी चीज कितने वक्त तक स्टोर करना ठीक है। 

सारी सब्जियां और फल फ्रिज में रखने के लिए नहीं होते। जैसे पपीता, केला और यहां तक कि तरबूज भी अगर कटा नहीं है तो इसे फ्रिज से बाहर रखना ठीक होता है। पपीता और केला अगर आप फ्रिज में रखेंगे तो ये जल्दी पक जाएंगे। 
सेब से एथिलीन गैस निकलती है। इसलिए इन्हें अलग स्टोर करना चाहिए। आप इन्हें फ्रिज में भी रख रहे हैं तो दूसरे फलों से अलग रखें।
स्ट्रॉबेरी, ब्लू बेरी और बाकी जितने भी बेरी फल होते हैं, इन्हें जब तक खाने न जाएं तब तक धोना नहीं चाहिए। फ्रिज में भी इन्हें बंद कंटेनर में रखें और सूखा रखना जरूरी है।
टमाटर को फ्रिज में न रखें वर्ना ये जल्दी खराब हो जाएंगे। इन्हें एक अलग बर्तन में नमी और धूप से बचाकर रखें।
बैंगन को भी कमरे के तापमान पर स्टोर कर सकते हैं। फ्रिज में 3 दिन तक रख सकते हैं और जल्दी बनाकर खा लें। 
मशरूम को कभी भी धोकर स्टोर न करें। नमी की वजह से ये खराब हो सकते हैं। 
आलू, शकरकंद, गाजर, चुकंदर सभी जड़ वाली सब्जियों को फ्रिज से बाहर किसी ठंडक वाली अंधेरी जगह पर रखना ठीक है। वहां नमी न हो।
ब्रोकली और गोभी को भी फ्रिज में बाकी सब्जियों से अलग रखें। खीरे को रूम टेम्परेचर पर रखना ठीक है। इन्हें 1 से 3 दिन फ्रिज में भी रख सकते हैं बशर्ते तुरंत निकालकर खा लें। 
प्याज और लहसुन सूखी, अंधेरी और ठंडक वाली जगह पर रखें। इन्हें भी दूसरी सब्जियों से अलग रखना चाहिए। 

बने हुए खाने या आटे की बात करें तो कोशिश करें कि हमेशा ताजा खाना बनाकर खाएं। आटा 48 घंटे के अंदर खा लेना बेहतर है। वैसे तो आटा फ्रिज में रखना ठीक नहीं लेकिन अगर आपको स्टोर करना है तो एयरटाइट बॉक्स में या हमेशा कवर करके ही आटा रखें। 

अगर आप एयरटाइट बॉक्स में ड्राई फ्रूट्स और नट्स रखकर फ्रिज में स्टोर करते हैं तो ये ज्यादा फ्रेश और क्रंची रहेंगे। 

दूध को फ्रिज में स्टोर करें लेकिन हमेशा लाने के बाद दूध को अच्छी तरह खौलाएं। खासतौर पर गर्मियों में अंडा और दूध अच्छी तरह पकाकर ही इस्तेमाल करें।