Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big news

CG : बिरनपुर मामले में 8 बीजेपी नेताओं को पुलिस ने जारी किया नोटिस…

इम्पैक्ट डेस्क.

बेमेतरा बिरनपुर का मामला अभी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। इस बीच बिरनपुर मामले में भड़काऊ बयान और पोस्ट करने पर पुलिस ने 8 बीजेपी नेताओं को नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन के थाना प्रभारी ने बीजेपी नेताओं को नोटिस जारी किया है।

बिरनपुर मामले में भड़काऊ बयान और पोस्ट डालने के आरोप में सिविल लाइन थाना प्रभारी ने आठ बीजेपी नेताओं को नोटिस भेजा है। बताया गया कि 17 अप्रैल नेताओं से जवाब मांगा गया है। 17 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक बीजेपी नेताओं को साइबर सेल की आईटी टीम को जवाब देना होगा। इस पुरे मामले की जांच साइबर सेल की आईटी टीम कर रही है।