Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Big news

फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश : टॉप 20 में एशिया का एक भी देश नहीं, भारत कहां- देखें पूरी लिस्ट…

इम्पैक्ट डेस्क.

Global Happiness Index: ग्लोबल हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 जारी हो गई है। इसके तहत दुनियाभर के खुशहाल देशों की रैंकिंग जारी की गई है। टॉप 20 में एक भी एशियाई देश का नाम नहीं है, जबकि लिस्ट में शीर्ष पर फिनलैंड है, जो लगातार छह साल से इस पायदान पर खड़ा है। इस देश की आबादी 55 लाख से अधिक है। हैप्पीनेस इंडेक्स में फिनलैंड को 7.842 अंक प्राप्त हुए हैं।

हैप्पीनेस इंडेक्स में किसी भी देश की जीडीपी, वहां जीवन की गुणवत्ता और जीवन प्रत्याशा के आधार पर रैंकिंग की जाती है। कोविड काल यानी 2020 से 2022 के बीच यह रैंकिंग जारी नहीं हुई थी। संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क के तहत प्रकाशित यह रिपोर्ट 150 से अधिक देशों के वैश्विक सर्वेक्षण डेटा पर आधारित है। 2020 से 2022 के इस मामले में पिछले तीन वर्षों में उनके औसत जीवन मूल्यांकन के आधार पर हैप्पीनेस रैंकिंग तैयार किया गया है।

टॉप 10 देशों में कौन-कौन:
रिपोर्ट के मुताबिक फिनलैंड पहले तो डेनमार्क दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर आइसलैंड है, जो दुनियाभर में अपनी खूबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्ध है। यह पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण केंद्र रहा है। इजरायल को चौथा और नीदरलैंड को पांचवां स्थान दिया गया है। इजरायल पिछली बार नौवें स्थान पर था।

खुशहाल देशों की सूची में छठे स्थान पर स्वीडन है। सातवें स्थान पर  नार्वे, आठवें पर स्विटजरलैंड , नौवें पर लक्जमबर्ग और 10वें पर न्यूजीलैंड का नाम है।

लिस्ट में 10 टू 20 कौन-कौन सा देश?
11. ऑस्ट्रिया
12. ऑस्ट्रेलिया
13. कनाडा
14. आयरलैंड
15. संयुक्त राज्य अमेरिका
16. जर्मनी
17. बेल्जियम
18. चेक गणराज्य
19. यूनाइटेड किंगडम
20. लिथुआनिया

भारत का नंबर कहां?
150 देशों की सूची में भारत का स्थान 136वां है। पिछली बार भारत का स्थान 139वें पायदान पर था। विश्व की सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है।