Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
Big newsDistrict Kanker

CG बड़ी खबर : पूर्व सांसद सोहन पोटाई का निधन… भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले 4 बार रह चुके थे सांसद…

इम्पैक्ट डेस्क.

रायपुर । पूर्व सासंद सोहन पोटाई का आज निधन हो गया। वे करीब 6 महीने से बीमार चल रहे थे। आपको बता दें कि सोहन पोटाई 4 बार सांसद भी रहे है। सोहन पोटाई सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। उनके निधन से आदिवासी समाज में शोक की लहर है।29 अप्रैल 1958 को जन्में सोहन पोटाई ने भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चार बार कांकेर लोकसभा सीट से जीत हासिल की।

1998 में चुनाव मैदान में सोहन पोटाई ने कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र कर्मा को पराजित कर पहली बार भाजपा की झोली में सीट डाली। इसके बाद 1999 में छबिला अरविंद नेताम को पराजित किया। 2004 में सोहन पोटाई ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रही गंगा पोटाई ठाकुर को पराजित कर तिकड़ी बनाई।