Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Sports

सानिया मिर्जा ने बदल लिया अपना खेल… RCB की कप्तान स्मृति मंधाना को बताई सच्चाई…

इम्पैक्ट डेस्क.

सानिया मिर्जा को हर कोई टेनिस स्टार के रूप में जानता है। सानिया 5 मार्च 2023 को आखिरी बार कोर्ट पर नजर आएंगी। वे अपना फेयरवेल मैच खेलेंगी और इस खेल से विदाई लेंगी, लेकिन इससे पहले उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि वे अपना खेल ही बदल रही है। सानिया मिर्जा ने इसका खुलासा एक इंटरव्यू में किया है, जिसमें उनके सामने स्मृति मंधाना थीं। 

दरअसल, सानिया मिर्जा इस समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वुमेन टीम की मेंटॉर हैं। वुमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL में वे आरसीबी के खेमे में नजर आएंगी। उनको क्रिकेट की ज्यादा नॉलेज नहीं है, लेकिन उन्हें खेल के प्रति अपने समर्पण और वुमेंस स्पोर्ट्स से जुड़ी जानकारी रखने के लिए मेंटॉर नियुक्त किया गया है। हालांकि, उन्होंने अब अपना खेल बदलने की बात कही है। 

दरअसल, सानिया मिर्जा ने WPL से पहले स्मृति मंधाना का इंटरव्यू लिया। इस दौरान दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई। इस दौरान सानिया ने ये भी बताया है कि 30 साल पहले महिला खिलाड़ी के रूप में सिर्फ पीटी ऊषा का नाम जानता था, लेकिन अब भारत की महिला क्रिकेटरों को भी जाना जाता है और अन्य खेलों की महिला खिलाड़ियों को भी जाना जाता है। 

इस इंटरव्यू के आखिर में जब स्मृति मंधाना ने सानिया मिर्जा से पूछा कि आप अपना आखिरी टेनिस मैच खेलने के बाद कब RCB टीम के साथ जुड़ेंगी तो उन्होंने कहा, “मैं कुछ ही दिनों में आ रही हूं। मैंने अब अपना खेल शिफ्ट कर लिया है।” अब ये हंसी-मजाक में था या फिर उन्होंने वाकई में क्रिकेट में रुचि रखने का फैसला किया है, ये तो वक्त ही बताएगा। आप इंटरव्यू यहां देख सकते हैं।