Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
District Sukma

सुकमा में ‘जन दर्शन’ शिविर के दौरान उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण, तीन काडर भी शामिल…

इम्पैक्ट डेस्क.

उग्रवाद प्रभावित सुकमा जिले में कुल 33 उग्रवादियों ने रक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार समर्पण करने वालों में 3 कैडर शामिल हैं। हरेक पर 1 लाख रुपये का नकद इनाम था। सुकमा के एसपी सुनील कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन के कार्यकर्ताओं ने जिले के डब्बामरका कैंप में आयोजित ‘जन दर्शन’ शिविर के दौरान आत्मसमर्पण किया।