Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Breaking News

Big ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ सहित 13 राज्यों के राज्यपाल बदले गए… अनुसुईया उइके की जगह अब विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया… CM भूपेश बघेल ने नए राज्यपाल को दी बधाई… देखिए पूरी सूची…

इम्पैक्ट डेस्क.

नईदिल्ली। केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल भी बदल दी गईं हैं। अनुसुईया उइके की जगह अब विश्व भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। विश्वभूषण हरिचंदन ओडिशा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। इनके अलावा मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। वहीं न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

राज्यपाल की नियुक्ति-
1. अरुणाचल प्रदेश- कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक
2. सिक्किम- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
3. झारखंड – सी.पी. राधाकृष्णन
4. हिमाचल प्रदेश: शिव प्रताप शुक्ल
5. असम- गुलाब चंद कटारिया
6. आंध्रप्रदेश- एस अब्दुल नजीर
7. छत्तीसगढ़- विश्वभूषण हरिचंदन
8. मणिपुर- अनुसुइया उइके
9. नागालैंड-ला गणेशन
10. मेघालय-फागू चौहान
11. बिहार: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
12. महाराष्ट्र- रमेश बैस
13. लद्दाख- बीडी मिश्रा उपराज्यपाल