Google Analytics Meta Pixel
Crime

दूसरी जगह शादी तय करने पर खुन्नस में मार दिया दादा को, कबूल किया जुर्म…

इम्पैक्ट डेस्क.

रामपुर में मामूली विवाद में दादा की हत्या करने वाले सौतेले पोते को पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया कि दूसरी जगह शादी तय करने की खुन्नस में ही उसने दादा की हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।

रविवार को शाहबाद की ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव घारमपुर में उन्नीस वर्षीय अंकित पुत्र स्वर्गीय राजेश ने अपने सौतेले दादा नत्थू सिंह की गर्दन पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। उसने हमला उस वक्त किया जब नत्थू सिंह रसोई में चावल पका रहे थे। घटना में मृतक की पत्नी और हत्यारोपी की सगी दादी भूरी ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने चौबीस घंटे भी नहीं गुजरने दिए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।