Google Analytics Meta Pixel
Big news

CG : राज्य सरकार ने किया नवाचार आयोग का गठन… विवेक ढांड को बनाया गया आयोग का चेयरमैन… पिछले महीने रेरा चेयरमैन से रिटायर हुए थे…

इम्पैक्ट डेस्क.

रायपुर। राज्य सरकार ने नवाचार आयोग का गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 26 जनवरी को इसका ऐलान किया था। और आज चेयरमैन की नियुक्ति कर दी गई। एक्स चीफ सेक्रेटरी विवेक ढांड को इस आयोग का चेयरमैन बनाया गया है। वे पिछले महीने रेरा चेयरमैन से रिटायर हुए थे। 1981 बैच के आईएएस विवेक ढांड करीब पौने चार साल राज्य के चीफ सेक्रेटरी रहने के बाद मार्च 2018 में वीआरएस लिए थे। तब उन्हे रेरा का प्रमुख बनाया गया था। देखिए नवाचार आयोग चेयरमैन का आदेश…