Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
Crime

तीन दिन की बच्ची का मां ने ही रुमाल से घोंट दिया गला… बेटा चाहती थी महिला, गिरफ्तार…

इम्पैक्ट डेस्क.

महाराष्ट्र के लातूर में एक महिला को कथित तौर पर तीन दिन की बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गोटेगांव पुलिस ने कहा, महिला उस्मानाबाद की लोहारा तहसील के होली की रहने वाली है। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही और घटना की जांच जारी है।

अधिकारियों ने बताया, अभी तक जांच में सामने आया है कि महिला की पहले से एक बेटी है और वह बेटा चाहती थी। दूसरी बार भी बेटी पैदा होने से वह परेशान हो गई और रुमाल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने कसार ज्वाला गांव के एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्ची को जन्म दिया।