Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, March 11, 2026
news update
District Dantewada

कलेक्टर नंदनवार ने कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का लिया जायजा…

इम्पैक्ट डेस्क.

दंतेवाड़ा। कलेक्टर विनीत नंदनवार आज गीदम विकासखंड अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का जायजा लिया। आपको ज्ञात होगा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल में परिवर्तित किया जा रहा है। कलेक्टर ने स्कूल परिसर में चल रहे कार्य का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में हाई स्कूल में 1157 बच्चे अध्ययनरत हैं उन्होंने स्कूल परिसर में बेहतर शैक्षणिक माहौल निर्मित करने कहा। दौरान अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर, गीदम जनपद सीईओ अमित भाटिया ,प्रिंसिपल श्री कैलाश नीलम मौजूद रहे।