Google Analytics Meta Pixel
Tuesday, March 10, 2026
news update
State News

CG : PM मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी… जानें ट्रेन का किराया और रूट…

इम्पैक्ट डेस्क.

आज महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नागरपुर में नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह नागपुर और बिलासपुर की दूरी सिर्फ 5:30 घंटे में पूरी करेगी। आपको बता दें कि इस रूट पर यह सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन होगी। अभी तक दुरंतो एक्सप्रेस को 5:40 घंटा लगता था। वहां, अन्य सुपरफास्ट ट्रेन 6:30 घंटे का समय लेती है।

बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20826) दोपहर 14:05 मिनट पर नागपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन गोंदिया, राजनंदगांव, दुर्ग और रायपुर जंक्शन पर रुकते हुए शाम 19:35 पर बिलासपुर पहुंचेगी। वहीं, नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20825) बिलासपुर से सुबह 06:45 बजे खुलेगी और दोपहर 12:15 में नागपुर पहुंच जाएगा। 413 किलोमीटर की यह दूरी सिर्फ 5:30 घंटे में तय कर लेगी।

आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक, वंदे भारत से इन दोनों शहरों के बीच की यात्रा करने के लिए एसी चेयर कार के लिए किराया 1240 रुपये रखा गया है। वहीं, एग्जिक्यूटिव क्लास का किराया 2240 रुपये है।