Google Analytics Meta Pixel
Big news

अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन… बेटे की मौजूदगी में ली अपनी आखिरी सांस…

इम्पैक्ट डेस्क.

सिनेमाई दुनिया से एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की मां गीता देवी का निधन हो गया है। गीता देवी ने दिल्ली के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। मनोज बाजपेयी की मां दिल्ली के वसुंधरा एनक्लेव स्थित धर्मशिला कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती थीं और गुरुवार सुबह उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

आखिरी वक्त में मां के साथ थे मनोज
मनोज बाजपेयी के स्पोक्सपर्सन ने इंडियनएक्सप्रेस से बातचीत में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘सर की मां का दिल्ली के अस्पताल में करीब एक हफ्ते से भर्ती थीं और आज सुबह उनका निधन हो गया है।’ रिपोर्ट्स के मुताबिक मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी के स्वास्थ्य में सुधार था और वो पहले से बेहतर थीं। लेकिन बीती रात उनकी हालत बिगड़ गई और आज सुबह उनका देहांत हो गया।

फैन्स और सेलेब्स दे रहे श्रद्धांजलि
बता दें कि मां के आखिरी वक्त में मनोज बाजपेयी उनके साथ थे। याद दिला दें कि मनोज बाजपेयी के लिए मां का निधन एक बड़ा झटका है, क्योंकि बीते साल अक्टूबर में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। इस खबर के सामने आने से फैन्स और सेलेब्स मनोज बाजपेयी  की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं एक्टर को इस बुरे वक्त में मजबूती के लिए प्रार्थना भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी  और उनकी मां की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।